माँ विजया ने 'इस्सयोग डिजिटल औडियो नियंत्रण-कक्ष' का किया लोकार्पण

- महात्मा सुशील कुमार के महानिर्वाण की स्मृति में आयोजित हुआ समारोह
पटना, २४ अक्टूबर। आध्यात्मिक संस्था अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज के संस्थापक महात्मा सुशील कुमार के महानिर्वाण की स्मृति में प्रत्येक माह के २४ तारीख़ को होने वाले समारोह के अवसर पर शनिवार को संस्था के गोलारोड स्थित एम एस एम बी इस्सयोग भवन में, संस्था की अध्यक्ष सदगुरुमाता माँ विजया जी ने 'डिजिटल औडियो मिक्सर नियंत्रण-कक्ष' का लोकार्पण किया। इस कक्ष के उपयोग से इस्सयोग भवन में होने वाले सभी कार्यक्रमों में आधुनिक ढंग से ध्वनि नियंत्रण किया जा सकेगा।
यह जानकारी देते हुए संस्था के संयुक्त सचिव डा अनिल सुलभ ने बताया कि इस अवसर पर इस्सयोगियों ने अपने श्रद्धा-उद्गार व्यक्त किए तथा सदगुरुदेव की महिमा का गुणगान किया और उनके जीवन में किस प्रकार इस्सयोग की अलौकिक अनुभूतियों ने युगांतरकारी परिवर्तन किया, उसका उल्लेख किया। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित इस्सयोगियों ने संस्था के संयुक्त सचिव शिवम् झा और काव्या के पुत्र अर्क पण्डित को 'अन्न-प्राशन संस्कार' पर आशीर्वाद और शुभकामनाएँ भी दीं।
उत्सव में नियंत्रण कक्ष के संचालक प्रदीप गायत्री, संस्था के संयुक्त सचिव उमेश कुमार, लक्ष्मी प्रसाद साहू, सरोज गुटगुटिया, दिव्या झा, अनन्त कुमार साहू, किरण प्रसाद, अमित राज, माया साहू, निर्मला सिंह, वीरेंद्र राय, प्रेम खन्ना, ए के खरे, कृष्ण मोहन राय, प्रभात झा आदि सैकड़ों की संख्या में इस्सयोगी उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8
0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews