क्या करूँ?
डॉ. मेधाव्रत शर्मा, डी•लिट•
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
(पूर्व यू.प्रोफेसर)
इस रूमाल को क्या करूँ?
तुम्हारे खयालों में
औचक डूब गया
इस कदर कि रोकने पर भी
रुक नहीं पाए
आँसू बेकाबू
आँसुओं से तर-बतर
इस रूमाल को क्या करूँ?
रख दिया है यूँ ही सिरहाने
अब यह रूमाल रूमाल न रहा
तुम्हारी स्मृति के पुरदर्द
परिपूर्ण क्षण-विशेष का
तबर्रूक (relic)हो गया
इस्तेमाल नहीं नहीं कर सकता अब
इसे धो-पोंछ कर
रूमाल की नाईं पहले की तरह
इसे उठाने को बढ़ता हाथ
रुक जाता है
काँप कर बेतरह
प्राण!बोलो
इस रूमाल को क्या करूँ? हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें|
हमारे फेसबुक पेज से जुड़े
https://www.facebook.com/divyarashmimag
हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें
https://www.youtube.com/divyarashminews
हमें ट्विटर पर फॉलो करे :-
https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews