वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान समारोह 31 अक्टूबर 2026को देश के चयनित मराठी कवि होंगे सम्मानित साथ ही मराठी काव्य सम्मेलन

वसंत राशिनकर स्मृति अ. भा. सम्मान समारोह 31 अक्टूबर 2026को देश के चयनित मराठी कवि होंगे सम्मानित साथ ही मराठी काव्य सम्मेलन

इंदौर । आपले वाचनालय एवं श्री सर्वोत्तम के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले अ. भा. वसंत राशिनकर स्मृति सम्मान समारोह का आयोजन शनिवार 31अक्टूबर को शाम 6 बजे किया जाएगा।
राजेंद्रनगर स्थित आपले वाचनालय सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे म. प्र.साहित्य अकादमी के निदेशक डॉ.विकास दवे और विशेष अतिथि होंगे मराठी अकादमी के पूर्व निदेशक अश्विन खरे और अध्यक्षता करेंगे वरिष्ठ शिक्षाविद , समाजसेवी श्री मिलिंद दिघे । कार्यक्रम के प्रसंग वक्ता होंगे हिंदी के वरिष्ठ साहित्यकार श्री सदाशिव कौतुक ।
विस्तृत जानकारी देते हुए संस्था के सचिव संदीप राशिनकर ने बताया कि समारोह का सर्वोच्च सम्मान कविवर्य वसंत राशिनकर स्मृति अ.भा. सम्मान पुणे के वरिष्ठ कवि राजन लाखे एवं उल्लेखनीय काव्यकृतियों को दिया जाने वाला वसंत राशिनकर काव्य साधना अ. भा. सम्मान बड़ौदा की अंजली आशुतोष मराठे , मुंबई के मोहन काले , नांदेड़ के डॉ. नंदू मुलमुले , ग्वालियर के रामचंद्र किल्लेदार , पालघर के स्वप्निल चाफेकर ' प्रीत ' ,
बीड के बाळासाहेब नागरगोजे और इंदौर की स्मिता सराफ को दिया जाएगा ।
अच्युत पोतदार प्रदत्त रामू भैय्या दाते स्मृति पुरस्कार धवल चंद्रशेखर वैद्य को प्रदान किया जाएगा । पूर्वार्ध का संचालन श्रीति राशिनकर करेंगी ।
कार्यक्रम के उत्तरार्ध में मराठी कवि सम्मेलन होगा जिसमें कई मराठी के वरिष्ठ व युवा कवि काव्य पाठ करेंगे । कवि सम्मेलन का सूत्र संचालन दीपक देशपांडे करेंगे ।
कार्यक्रम सभी साहित्य प्रेमियों के लिए खुला है ।प्रस्तुति _दुर्गेश मोहन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ