Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

SSB RRT टीम ने गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया |

SSB RRT टीम ने गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया |

पटना, 13 सितंबर 2026 को भद्रघाट, पटना में तैनात सशस्त्र सीमा बल, सीमांत मुख्यालय, पटना की राहत एवं बचाव दल (RRT) द्वारा आज त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित बचाया गया।


आज प्रातः लगभग 10:35 बजे, एक व्यक्ति गंगा नदी में स्नान करने के दौरान अचानक डूबने लगा। स्थिति को भांपते हुए मौके पर तैनात SSB की रेस्क्यू दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डूब रहे व्यक्ति को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लिया।
बचाए गए व्यक्ति की पहचान राज कुमार सिंह (उम्र 56 वर्ष), निवासी धुर्वा, रांची, झारखंड के रूप में हुई है।
रेस्क्यू अभियान के दौरान RRT टीम के सभी सदस्य सुरक्षित रहे तथा किसी भी सदस्य को किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया, सतर्कता एवं साहसिक कार्रवाई से अमूल्य जीवन की रक्षा की गई।सशस्त्र सीमा बल आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में सदैव “सेवा, सुरक्षा एवं बंधुत्व” की भावना के साथ जनसेवा और मानव जीवन की रक्षा हेतु तत्पर है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ