Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

कुंडी

कुंडी

डॉ अवधेश कुमार अवध
मैं तुम्हारे दिल की कुंडी खड़खडाऊं,
तुम जगो या ना जगो
ये कौन जाने!
घर में सोये
मां, बहन, भाभी जगें
और मैं भागूं तुम्हें देखे बिना
किंतु फिर भी सर तेरे इल्जाम आए
और पहरा सख़्त बैठे।
इससे बेहतर खोल रक्खो
कुंडियों को
और देहरी पर खड़ी हो
राह तकना
बिन कहे, कुछ भी सुने, देखे बिना
बाहें बढ़ाना
और चुपके से मुझे भरकर हृदय में
राधिका जी की तरह ही
प्रीति की पावन अनोखी
अप्रतिम व अनकही
रस्में निभाना
देह एवं देह- बंधन से परे
सर्वदा ही रूह से
मिलना- मिलाना
प्रेम में पगकर
चलो अमरत्व पाएं
दिल, किवाड़ी, देहरी
व कुंडियों के पार जाएं
इस तरह रिश्ते निभाएं।



हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ