Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुफ़्त में माल कब तक लुटायेंगे,

मुफ़्त में माल कब तक लुटायेंगे,

गधों को हलवा कब तक खिलायेंगे?
मुफ़्त का माल बाँट भिखारी बनाते,
ऐसे लोग देश को कब तक चलायेंगे?



हो गया चुनाव आयोग भी बिल्कुल निकम्मा,
न्यायालय का न्याय भी हुआ कुंद और धीमा।
सत्ता के लुटेरों ने देश की फ़िज़ा ऐसी बना दी,
मुल्क का आवाम हुआ लालची और कमीना।



आरक्षण की बैशाखियों पर निकम्मे दौड़ते,
होनहार युवाओं का भविष्य पैरों तले रौंदते।
आंतकी पलने लगे सियासत की जमीं पर,
सियासत का रूख अब लंगड़े घोड़े मोड़ते।


बचा नहीं नियंत्रण, राजनीतिक दलों पर किसी का,
भाषा हुई अमर्यादित, नहीं रहा संयम किसी का।
वोट की ख़ातिर लुभाने की होड़, सब और मची है,
बिजली पानी मकान, मुफ़्त पर नियंत्रण किसी का।

डॉ अ कीर्ति वर्द्धन
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ