फूलों के बगीचे
अरुण दिव्यांशफूलों के सुंदर से बगीचे में ,
रंग बिरंगे फूल खिलते हैं ।
गुजरते जब पास से इसके ,
सुंदर से सुगंध मिलते हैं ।।
जैसे खिलती हैं ये कलियाॅं ,
वैसे ये मन खिल जाता है ।
पल भर को लगता है ऐसे ,
मन स्वर्ग में मिल जाता है ।।
धन्य होता वह ऐसा फूल ,
रंग विरंगा शोर करता है ।
दूर चलते हुए राही को ये ,
सुगंध मन विभोर करता है ।।
बन सक सुगंधित पुष्प बन ,
सुंदर कागज के फूल होते हैं ।
देखना हो गर तुम्हें ऐसे पुष्प ,
ऐसे पुष्प तो बबूल होते हैं ।।
चुन लो फूल और काॅंटों में ,
फूल बनना है या तुम्हें काॅंटा ।
फूल बनोगे तो फूल मिलेगा ,
शूल बनोगे तो मिले सन्नाटा ।।
पूर्णतः मौलिक एवं
अप्रकाशित रचना
अरुण दिव्यांश
छपरा ( सारण )बिहार ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews