कांग्रेस संगठन को मजबूत करने पर मंथन, जनजागरण अभियान की बनी रणनीति

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गया। राजेंद्र आश्रम में रविवार को कांग्रेस संगठन को मजबूत करने तथा जनहित के मुद्दों को लेकर जनजागरण अभियान की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से प्रखंड अध्यक्षों एवं प्रखंड प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रजनीश कुमार ने की।
बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने, स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन की रणनीति तैयार करने तथा आगामी जनजागरण अभियानों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का आह्वान किया।
बैठक में कार्यकर्ताओं ने जनसमस्याओं को लेकर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए प्रखंड स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया गया।इस मौके पर युगल किशोर सिंह, विद्या सिंह, नाथून पासवान, गोपाल पासवान, बर्जेश राय बीरेंद्र कुमार सिंह, उदय शंकर पालित, अमित सिंह,राजकपुर गुप्ता, रबिन्द्र सिंह चन्दन कुमार, मोहम्मद ताजुद्दीन धीरज वर्मा, सम्भु सिंह सैफुल इस्लाम अनिल पासवान बालमुकुंद पाण्डेय अनिल यादव नवल शर्मा साहिल गुप्ता राजेश्वर प्रसाद अर्जुन गुप्ता रामानुज शर्मा मदीना खातून , शौकत निशात ज्ञानेंद्र कुमार नविन कुमार मोहम्मद शाहबाज कैलाश यादव रंजीत कुमार सिंह, अंशु सिन्हा सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम की जानकारी जिला प्रवक्ता अशोक प्रसाद भारती ने प्रेस रिलीज जारी कर दिया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews