Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

श्री कृष्णोत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

श्री कृष्णोत्सव समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार

पटना, 03 सितंबर 2026
बुधवार की शाम पटना स्थित, वीरचंद पटेल पथ, मिलर ग्राउंड में युथ अलांयंस फोर सोशल हारमोनी एंड एनवायरनमेंट के तत्वावधान में आयोजित भव्य श्रीकृष्णोत्सव समारोह में बिहार सरकार के मा0 स्वास्थ्य मंत्री श्री निशांत कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
इस अवसर पर श्री निशांत कुमार ने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य, प्रेम और लोककल्याण का संदेश देता है। उनके आदर्श और शिक्षाएँ आज भी समाज को सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़े ऐसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृष्णोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने का अवसर भी मिलता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की।

वहीं कार्यक्रम के निवेदक श्री सायन कुणाल ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की विशिष्ट अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति पर उनका हार्दिक आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मा0 मंत्री के आगमण से समारोह की भव्यता और बढ़ गयी। साथ ही कार्यक्रम में सहभागिता करने तथा आयोजन की गरिमा बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य मंत्री के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं कृतज्ञता प्रकट की।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ