Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राजा से सुरक्षित प्रजा ही निर्भय होकर अपना कल्याण करता है -आचार्य श्री त्रिपुष्कर जी महाराज

राजा से सुरक्षित प्रजा ही निर्भय होकर अपना कल्याण करता है -आचार्य श्री त्रिपुष्कर जी महाराज

  • श्रीमदभागवत कथा का तीसरा दिन
पटना 3 सितंबर 2026
द्वारका मंदिर बोरिंग केनाल रोड आनन्दपुरी में आयोजित श्रीमदभागवत कथा के तीसरे दिन व्यासपीठ पर कथा व्यास श्री त्रिपुष्कर जी महाराज का व्यास पूजन यजमान सुनील कुमार तिवारी सपत्नीक किया साथ में वैष्णव भक्त नीरज कुमार सहित आयोजन से जुड़े सभी सक्रिय सदस्यों ने किया। तीसरे दिन की कथा में महाराज जी ने राजा परीक्षित को शाप, जड़‌भारत कथा और सतीकथा का प्रसंग सुनाया।
राजा परीक्षित को शाप के प्रसंग में एक बात सीखने योग्य है कि जिस शमीक मुनि के गले में राजा परीक्षित ने उनके आश्रम पर अपना अपमान तिरस्कार मानकर क्रोध वश ऋषि के गले में मरा हुआ साँप डाल दिया था, वह मुनि शमीक राजा के प्रति कितना उदार थे, ऋषिकुमार और शमीक मुनि के संवाद में दिखता है lशमीक मुनि ने जब ऋषिकुमार द्वारा राजा परीक्षित को शाप देने के बारे में सुना तो काँप उठे। उन्होंने ऋषि कुमार से कहा अरे मूर्ख बालक! एसे राजा को शाप देकर तूने बड़ा पाप किया है । तुम्हे परमात्मा के समान राजा को सामान्य मनुष्य जैसे नहीं समझना चाहिए था। क्योंकि राजा के तेज प्रताप से सुरक्षित प्रजा ही निर्भय होकर अपनी कल्याण करने में लगे रहते हैं। जिस दिन राजा का रूप धारण कर भगवान पृथ्वी पर दिखायी नहीं देगे उस समय चोर बढ़ जायेगे। एकक्षण में बहुत से लोगों का नाश हो जाएगा। राजा के नहीं रहने पर लुटेरे बढ़ जाते हैं। गाली गलौज, मार पीट बढ़ता है। मनुष्य का वैदिक सनातन धर्म लुप्र हो जाता है। वर्तमान में वह स्थिति अनुभव करने योग्य है l महाराज जी ने जड़ भरत की कथा सुनाकर एक राजा के अनासक्त भाव और भगवान के प्रति समर्पित भक्ति भाव का परिचय दिया l सती कथा में उन्होंने कहा की माता सती ने योग अग्नि से अपने शरीर का त्यग किया था l

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ