मुख्य चुनाव आयुक्त, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का सामूहिक पुतला दहन कर कांग्रेसजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
गयाजी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के दिशानिर्देश पर आज गया जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस नेताओं के अनुसार, दो सहयोगी चुनाव आयुक्तों द्वारा विगत 10 माह में विभिन्न मुद्दों पर 14 बार विरोध दर्ज कराए जाने के बावजूद मामलों को नजरअंदाज किए जाने तथा मुख्य चुनाव आयुक्त पर प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के संरक्षण में कार्य करने के आरोपों के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया गया।
प्रस्तावित विरोध मार्च राजेंद्र आश्रम से शहीद भगत सिंह चौक, दिग्घी तालाब, जिला स्कूल होते हुए गया समाहरणालय के समक्ष अंबेडकर पार्क तक जाना था। हालांकि, कांग्रेसजनों द्वारा राजेंद्र आश्रम से नारेबाजी करते हुए विरोध मार्च शुरू करते ही जिला प्रशासन एवं पुलिस ने नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेना शुरू कर दिया। मार्च आगे नहीं बढ़ सका और कांग्रेसजनों ने उसी स्थान पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृहमंत्री अमित शाह का सामूहिक पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया।
विरोध प्रदर्शन में शामिल कांग्रेसजनों ने हाथों में काला रिबन बांधकर चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना विरोध जताया।
विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुन्ना ने की। कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह, डॉ. मोहन श्रीवास्तव, रणजीत कश्यप, विजय कुमार मिट्ठू, राम उदय प्रसाद, चंद्रिका यादव, राम प्रमोद सिंह, युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, सैफुल इस्लाम, प्रदीप शर्मा, मोहम्मद नवाब अली, रामाश्रय सिंह, पिंकी कुमारी, गीता पासवान, राजकपूर गुप्ता, शाहिल गुप्ता, मनीषा सिंह, वीरेंद्र सिंह, मोहम्मद ताज उद्दीन, अजय कुमार सिंह, ओंकार शक्ति, नवीन कुमार, शिव चौरसिया, धर्मेन्द्र शर्मा, अर्जुन गुप्ता, अनिल पासवान, धीरज कुमार वर्मा, रंजीत कुमार सिंह, नवल शर्मा, गोपाल पासवान, अज़हर उद्दीन, संतोष सिंह, शिव नाथ प्रसाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि कथित “वोट चोरी” के खुलासे के बाद मुख्य चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी तथा उनके कार्यकाल में लिए गए निर्णयों एवं कथित अनियमितताओं की गहन जांच की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी अपनी आवाज बुलंद कर रही है।
नेताओं ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पिछले कई महीनों से चुनाव प्रक्रिया एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े सवालों को उठाते रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि चुनावी तंत्र का इस्तेमाल सत्तारूढ़ भाजपा को अनुचित लाभ पहुंचाने के आरोपों की निष्पक्ष जांच आवश्यक है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी का यह चरणबद्ध आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने, उनके खिलाफ मुकदमा चलाने तथा उनके कार्यकाल में किए गए कथित गलत कार्यों की निष्पक्ष एवं विस्तृत जांच की मांग पर उचित कार्रवाई नहीं होती।
विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर थाना ले जाया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाना प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और कांग्रेस पार्टी जनहित एवं मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर अपना संघर्ष जारी रखेगी। इसकी जानकारी अशोक भारती ने दी।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews