तुम्हारी सादगी में, प्रणय की झंकार
कुमार महेंद्रन कंचन का आभूषण,
न रूप-सज्जा का श्रृंगार।
न अधरों पर कृत्रिम हँसी,
न नयनों में भार।
सहज सलोना रूप तुम्हारा,
प्रकृति का अनुपम उपहार।
तुम्हारी सादगी में, प्रणय की झंकार।।
झुकी पलकों की छाँव तले,
सिमटी कोमल-सी लाज।
तपते मरु में जैसे बहती,
शीतल मंद-मंद बयार।
मौन तुम्हारा कह जाता है,
मन के भाव अपार।
तुम्हारी सादगी में, प्रणय की झंकार।।
न कस्तूरी की चाह तुम्हारी,
न पुष्पों की मधुर सुवास।
तुम्हारी पावन उपस्थिति ही,
मेरे उर की मधुर आस।
भोर की ओस-सी निर्मल,
अछूती कली-सा श्रृंगार।
तुम्हारी सादगी में, प्रणय की झंकार।।
तेरे आँचल की शीतल पवन,
महका देती मन-उपवन।
तेरे आने से खिल उठता,
मेरा सूना अंतर्मन।
सहज तुम्हारा रूप ही जैसे,
प्रेम-पुष्प का प्रथम प्रसार।
तुम्हारी सादगी में, प्रणय की झंकार।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews