Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

श्री गणेशाय नम:

19 सितंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ?क्या है आप की राशि में विशेष ? जाने प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से|

19 सितंबर 2026, शनिवार का दैनिक पंचांग

🔅 तिथि अष्टमी 02:18 PM

🔅 नक्षत्र मूल रात्रिशेष 01:47

🔅 करण :

                बव 03:28 PM

                बालव 03:28 PM

🔅 पक्ष शुक्ल

🔅 योग आयुष्मान 02:29 PM

🔅 वार शनिवार

☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ

🔅 सूर्योदय 05:57 AM

🔅 चन्द्रोदय 01:01 PM

🔅 चन्द्र राशि धनु

🔅 सूर्यास्त 06;03 PM

🔅 चन्द्रास्त 11:26 PM

🔅 ऋतु शरद
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष

🔅 शक सम्वत 1948 पराभव

🔅 कलि सम्वत 5128

🔅 दिन काल 12:13 PM

🔅 विक्रम सम्वत 2083

🔅 मास अमांत भाद्रपद

🔅 मास पूर्णिमांत भाद्रपद

☀ शुभ और अशुभ समय

☀ शुभ समय

🔅 अभिजित 11:18:51 - 12:07:44

☀ अशुभ समय

🔅 दुष्टमुहूर्त 05:36 AM - 06:25 AM

🔅 कंटक 11:18 AM - 12:07 PM

🔅 यमघण्ट 02:34 PM - 03:23 PM

🔅 राहु काल 08:39 AM - 10:11 AM

🔅 कुलिक 06:25 AM - 07:14 AM

🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 12:56 PM - 01:45 PM

🔅 यमगण्ड 01:14 PM - 02:46 PM

🔅 गुलिक काल 05:36 AM - 07:08 AM

☀ दिशा शूल

🔅 दिशा शूल पूर्व

☀ चन्द्रबल और ताराबल

☀ ताराबल

🔅 अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती

☀ चन्द्रबल

🔅 मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुम्भ, मीन

❤️💛विशेष ~ श्रीराधाष्टमी व्रत, राधारानी महाभिषेक [वृन्दावन]।💛❤️

19 सितंबर 2026, शनिवार का दैनिक राशिफल

मेष (Aries): स्फूर्ति और ताजगी से भरी सुबह से दिन का आरंभ होगा। घर में मित्रों और सगे- सम्बंधियों के आवागमन से खुशहाली का माहौल रहेगा। उनकी तरफ से मिली हुई आकस्मिक भेंट आपको खुश कर देगी। आज आर्थिक लाभ मिलने की भी संभावना है। प्रवास की तैयारी रखें। नये कार्य शुरू कर सकते हैं। उत्तम भोजन करने का लाभ मिलेगा।

शुभ रंग = लाल

शुभ अंक : 5

वृषभ (Tauras): आज किसी भी प्रकार के अविचारी कदम या निर्णय लेने से पहले संभालना आवश्यक है। किसी के साथ गलतफहमी होने की संभावना देखते हैं। खराब तबीयत आपके मन को भी उदास बनाएगी। परिवार में स्नेहियों का विरोध मतभेद पैदा कर सकता है। परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज का दिन खर्चीला साबित होगा।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

मिथुन (Gemini): सामाजिक, आर्थिक तथा पारिवारिक क्षेत्र में लाभ होने का संकेत देते हैं। समाज में मान- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों की तरफ से लाभ भी होगा और उनके पीछे पैसे भी खर्च करेंगे। सुंदर जगह पर पर्यटन का आयोजन पूरे दिन को हर्षोल्लासपूर्ण बना देगा। जीवनसाथी की खोज में होंगे तो आज उसके लिए अनुकूल दिन है। दांपत्यजीवन में मधुरता का अनुभव करेंगे।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

कर्क (Cancer): नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में उच्च पदाधिकारियों के प्रोत्साहन से आपका उत्साह दोगुना होगा। वेतन वृद्धि या पदोन्नति का समाचार मिले तो कोई आश्चर्य नहीं है। माता तथा परिवार के अन्य सदस्यों के साथ अधिक निकटता रहेगी। मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सरकारी कार्यों में अनुकूलता रहेगी।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9

सिंह (Leo): आलस, थकान और ऊबन आपके कार्य करने की गति कम कर देंगे। पेट सम्बंधी शिकायत अस्वस्थता का अनुभव करा सकती हैं। उच्च पदाधिकारियों से आज दूर रहने में ही भलाई है। क्रोध को वश में रखना आवश्यक है। धार्मिक कार्यों या यात्रा- प्रवास से भक्तिभाव प्रकट होंगे और मन की अशांति दूर होगी।

शुभ रंग = केशरी

शुभ अंक : 3

कन्या (Virgo): मन और संयम को आज के दिन का मंत्र बनाने की सलाह देते हैं, क्योंकि स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है। हितशत्रु विघ्न उपस्थित करेंगे। इसलिए सचेत रहें। नए कार्य की शुरुआत स्थगित रखें। जलाशय से दूर रहना हितकर है। अत्यधिक खर्च होगा। गूढ़ विद्याओं और रहस्यमय बातों में रुचि जागेगी।

शुभ रंग = श्याम

शुभ अंक : 3

तुला (Libra): दैनिक कार्यों के बोझ से हल्का होने के लिए आज आप पार्टी, सिनेमा, नाटक या पर्यटन का आयोजन कर सकते हैं। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों या प्रियतमा के साथ निकटता आपको आनंदित करेगी। नए वस्त्रालंकार खरीदने या परिधान बनाने का अवसर आएगा। सार्वजनिक मान- सम्मान के अधिकारी बनेंगे। जीवनसाथी के सानिध्य का जी भरकर आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग = नीला

शुभ अंक : 6

वृश्चिक (Scorpio): पारिवारिक शांति का माहौल आपके तन-मन को स्वस्थ रखेगा। निर्धारित काम में सफलता मिलेगी। नौकरी में साथी कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। प्रतिस्पर्धियों और शत्रुओं की चाल निष्फल जाएगी। ननिहाल पक्ष की ओर से लाभ होगा। आर्थिक लाभ होगा। बीमार व्यक्तियों के स्वास्थ्य में सुधार होता हुआ प्रतीत होगा।

शुभ रंग = पींक

शुभ अंक : 8

धनु (Sagittarius): संतानों के स्वास्थ्य और पढ़ाई के बारे में चिंता से मन व्यग्र रहेगा। पेट सम्बंधी बीमारियाँ परेशान करेंगी। कार्य की असफलता आपके अंदर हताशा लाएगी। गुस्से को वश में रखने की सलाह है। साहित्य, लेखन तथा कला के प्रति गहरी रुचि रखेंगे। प्रियजन के साथ की मुलाकात रोमांचक बनी रहेगी। वाद-विवाद तथा चर्चा में न उतरें।

शुभ रंग = गुलाबी

शुभ अंक : 1

मकर (Capricorn): ताजगी एवं स्फूर्ति के अभाव से अस्वस्थता अनुभव होगी। मन में चिंता की भावना रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ अनबन या तकरार होने से मन में खिन्नता उत्पन्न होगी। समय से भोजन और शांत निद्रा से वंचित रहना पड़ेगा। स्त्री वर्ग से कोई नुकसान होगा अथवा उनके साथ किसी कारण से तकरार होगा। धन खर्च और अपयश से संभलने की सलाह देते हैं।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

कुंभ (Aquarius): आज आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेगा और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। बुजुर्गों और मित्रों की तरफ से लाभ की अपेक्षा रख सकते हैं। स्नेहमिलन या प्रवास के माध्यम से मित्रों एवं स्वजनों के साथ आनंदपूर्वक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। प्रिय व्यक्तियों का साथ मिलेगा और दांपत्यजीवन में अधिक घनिष्ठता का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ और सामाजिक मान प्रतिष्ठा के अधिकारी बनेंगे।

शुभ रंग = हरा

शुभ अंक : 3

मीन (Pisces): आर्थिक आयोजन करने के लिए आज शुभ दिन है। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। सुरुचिपूर्ण भोजन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तथा मन की स्वस्थता आप बनाए रख सकेंगे।

शुभ रंग = पीला

शुभ अंक : 9


ज्योतिषाचापं. प्रेम सागर पाण्डेय
नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केंद्र,{जन्मकुण्डली, हस्त रेखा, वास्तुदोष परामर्श } रामजी चक दीघा स्कूल रोड), पटना निःशुल्क परामर्श ~ शनिवार दूरभाष ~ 9122608219 8877323328💛

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ