Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

हिन्दी भाषा का प्रयोग

हिन्दी भाषा का प्रयोग

जय प्रकाश कुवंर
कठिन हिन्दी बहुत सारे,
हिन्दीभाषी भी समझ नहीं पाते हैं।
विद्वता दिखाने के लिए,
लोग कठिन हिन्दी बोलते जाते हैं।।
सरल हिन्दी गाँव के लोगों को भी,
अच्छी से समझ आती है।।
सरल हिन्दी यहाँ तक की,
गैर हिन्दीभाषियों को भी रिझाती है।।
हिन्दी भारत की राजभाषा है,
किन्तु आफिशियल हिन्दी में,
कठिन शब्दों का प्रयोग किया जाता है।
नोटिंग ड्राफ्टिंग करते समय,
कठिन शब्दों को शब्द्दकोष से ढ्ंढा जाता है।।
भाषा सरल हो तो,
संबाद जटिल नहीं हो पाता है।
सरल और आसान भाषा संबाद,
सभी को ठीक समझ आता है।।
जरूरत है सरल हिन्दी प्रयोग का,
जो गैर और हिन्दीभाषी सबके समझ आएगा।
राजभाषा हिंदी का चलन,
भारत में निरंतर बढ़ते जाएगा।।
गैर हिन्दीभाषी जो हिंदी से कतराते हैं,
वो भी सरल हिन्दी समझ पाएंगे।
बोल चाल और कार्यालयों में भी,
सरल हिन्दी के प्रयोग से हम अधिक लाभ उठायेंगे।।
जय प्रकाश कुवंर
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ