बाढ़ में सरार्फा कारोबारी दीपक पर जानलेवा हमला, पुलिस अपराधी को पकड़ पाने में नाकामयाब

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार
बाढ़ ( पटना) । पटना जिला अंतर्गत अस्पताल चौक के नजदीक एक ज्वेलरी दूकान में सरार्फा कारोबारी दीपक कुमार पर हुई जानलेवा हमले और हथौड़े से सर फाड़ने के मामले में बाढ़ पुलिस की नाकामयाबी पर उंगलियाँ उठ रही है।
सनद रहे कि पिछले दिनों बाढ़ में एक सरार्फा कारोबारी दीपक कुमार के दूकान में दो अपराधी ग्राहक बनकर आए और जेवरात दिखाने के लिए कहा। उन दोनों ने यह भी कहा कि मैं ऑनलाइन पेमेंट दू़गा। सरार्फा कारोबारी दीपक ज्योहि जेवरात दिखाने के लिए झुका। अपराधियों ने हथौड़े से सिर पर वार ( हमला) कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और भाग खड़े हुए। घायल को तत्काल अनुमण्डलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार कर दीपक को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चिन्ताजनक अवस्था में भेज दिया गया।
पुलिस द्वारा नजदीक के सीसीटीवी कैमरे को खंडाला गया। प्राथमिकी भी दर्ज किया गया। सघन जांच भी की गई परन्तु कोई परिणाम हासिल नहीं हुआ। पुलिस के इस तरह से थीमी कार्वाही से लोगों में असंतोष व्याप्त है। साथ ही पुलिसिया कार्यवाही पर उंगलियाँ भी उठने लगी है। सामाजिक कार्यकर्ता जय कुमार सोनी ने पुलिस प्रशासन से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी और घायल दीपक को मुआबजा देने की मांग किया है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews