शिक्षित बेरोजगार युवावर्ग
जय प्रकाश कुवंरकिसानों का भी शिक्षित युवावर्ग खेती करना चाहता नहीं,
गाँवो में खेत उनका सब विरान हो रहा है।
सर्टिफिकेट लेकर शहरों में घुमते हुए,
शिक्षित युवावर्ग अधिकतर परेशान हो रहा है।।
जहाँ नौकरी है, वहाँ तो छंठाई हो रही है,
स्कूल कालेजों में नौकरी के लिए ही,
बच्चों की शिक्षा और पढ़ाई हो रही है।।
सर्टिफिकेट लेकर नौकरी के लिए,
हर घर का युवावर्ग परेशान है।
आफिस आफिस चक्कर लगाते हुए,
इन बच्चों का जीवन हलकान है।।
ऐसे में,रोजगार के लिए देश में रोज धरना प्रदर्शन,
और सरकार विपक्ष में लड़ाई हो रही है।।
देश में आंदोलनों की बाढ़ आ गयी है,
वायदे तो होते हैं, पर नौकरी मिल नहीं पा रही है।।
सत्ता और विपक्ष राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।
ऐसे में शिक्षित बेरोजगार पिस रहे हैं।।
युवाओं का नौकरी के लिए चक्कर लगाने में,
जुते चप्पल तो अलग, अब तलवा भी घिस रहे हैं।।
बेरोजगारों का इस्तेमाल केवल सत्ता पाने के लिए है।
युवाओं के प्रति हमदर्दी केवल दिखाने के लिए है।।
युवाओं का हितैषी भला वो कैसे हो सकते हैं,
इनके कंधे पर बंदूक रख, मकसद कुर्सी पाने के लिए है।।
ऐसे में युवाशक्ति का जीवन बेकार हो रहा है,
एक बार उम्र निकल जाने पर, सब लाचार हो रहा है।
बड़ी उम्मीद के साथ अभिभावकों ने उन्हें पढ़ाया है,
युवाओं के साथ अभिभावकों को भी अब अवसाद हो रहा है।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews