Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मशरूम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी

मशरूम प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ी

रिपोर्ट डॉ अनमोल कुमार

गुमला ।जिले के सिस ई प्रखण्ड स्थित सेन्दा ग्राम में पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आज समापन किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के विभिन्न गुर सिखाया गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर लाभार्थियों ने निरन्तर मशरूम उत्पादन कर इसे आजीविका के रूप में अपनाने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन के तरीके, पद्धतियों की विस्तार से जानकारी दी गई। मशरूम के महत्व, पौष्टिकता और औषधीय गुणों को विस्तार से जानकारी दी गई। मशरूम जनित उत्पादों, मूल्यसंबर्धक बस्तुओं और खाद्य प्रसंस्करण की भी जानकारी दी गई। मशरूम उत्पादन में लगने वाले वस्तुओं की जानकारी, समूह चर्चा और प्रायोगिक विधियों की गतिविधियों को भी कराया गया।सभी प्रशिक्षणार्थियों ने सामूहिक रूप से मशरूम उत्पादन कीट का निर्माण प्रायोगिक तौर पर किया। मुख्य प्रशिक्षक, अनमोल कुमार, उपमुखिया सुमन उराँव और सक्रिय लाभुक, सुमन लकड़ा ने प्रशिक्षणार्थियों को मशरूम रखने के लिए बैग, उत्पादन बैग पटवन हेतु स्प्रे मशीन और पांच दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण का प्रमाण पत्र वितरित किया, जिसे पाकर प्रशिक्षणार्थियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गया। समापन समारोह पर स्वनिर्मित मशरूम उत्पादन कीट को लेकर प्रशिक्षणार्थियों ने आदिवासी नृत्य कर धूम मचा दी। सभी ने हाथ मिलाकर झुम उठे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ