साहित्य सम्मेलन की कार्य-समिति तथा अन्य समितियों का हुआ पुनर्गठन

- पूर्व विशेष सचिव और साहित्यकार डा उपेंद्रनाथ पाण्डेय बनाए गए प्रधानमंत्री, जियालाल आर्य वरीय उपाध्यक्ष
पटना, २५ सितम्बर । बिहार के साहित्यकारों की सबसे प्राचीन और सुप्रसिद्ध संस्था बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन, कदमकुआँ, पटना की कार्यसमिति तथा अन्य अनेक समितियों का पुनर्गठन किया गया है। सम्मेलन अध्यक्ष डा अनिल सुलभ द्वारा निर्गत अधिसूचना के अनुसार ४५ सदस्यीय कार्य समिति में ७ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं, जिन्हें अलग-अलग दायित्व सौंपे गए हैं। मंत्रिमण्डल सचिवालय, बिहार में विशेष सचिव रहे साहित्यकार डा उपेन्द्रनाथ पाण्डेय को सम्मेलन का प्रधान मंत्री बनाया गया है। बिहार के पूर्व गृह सचिव और वरिष्ठ कथाकार जियालाल आर्य वरीय उपाध्यक्ष बने रहेंगे। सम्मेलन के प्रधानमंत्री रहे विद्वान साहित्यकार डा शिववंश पाण्डेय को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
पूरी कार्य समिति इस प्रकार है;- डा अनिल सुलभ (अध्यक्ष), जियालाल आर्य, डा शिववंश पाण्डेय, डा शंकर प्रसाद, उपाध्यक्ष, डा कल्याणी कुसुम सिंह, डा मधु वर्मा, श्री ब्रजेंद्र कुमार सिन्हा, डा कुमार अरुणोदय (सभी उपाध्यक्ष), डा उपेन्द्रनाथ पाण्डेय ( प्रधानमंत्री ), भगवती प्रसाद द्विवेदी (साहित्यमंत्री), कुमार अनुपम (अर्थमंत्री), कृष्ण रंजन सिंह (प्रबंधमंत्री), ई अशोक कुमार (संगठन मंत्री), डा पुष्पा जमुआर (लोकभाषा मंत्री), डा पल्लवी विश्वास (कलामंत्री), डा नागेश्वर प्रसाद यादव (पुस्तकालय मंत्री), प्रवीर कुमार पंकज (भवन अभिरक्षक-सह-परिसर विकास मंत्री), बच्चा ठाकुर , श्याम बिहारी प्रभाकर, ईं बाँके बिहारी साव, ईं आनन्द किशोर मिश्र, आराधना प्रसाद, डा सुमेधा पाठक, सिद्धेश्वर, चंदा मिश्र, डा रेणु मिश्रा, डा प्रतिभा रानी, डा ऋचा वर्मा, डा अर्चना त्रिपाठी, डा मनोज गोवर्धनपुरी, शमा कौसर 'शमा', डा पूनम देवा, डा अमरनाथ प्रसाद, कमल नयन श्रीवास्तव, उमेश मिश्र, इन्दु भूषण सहाय, शंभुनाथ पाण्डेय, डा सुषमा कुमारी, डा मीना कुमारी परिहार, सुजाता मिश्र, अम्बरीष कांत, राजेश कुमार भट्ट, डा विद्या चौधरी, ज्योति मिश्र तथा निर्मला सिंह (सभी कार्यकारिणी सदस्य).jpeg)
.jpeg)
अलग-अलग अधिसूचना निर्गत कर सम्मेलन की विभिन्न उपसमितियाँ भी गठित की गयी हैं। कथाकार चित्तरंजन भारती को साहित्य समिति का, ज्ञानेश्वर शर्मा को अर्थ-समिति का, सूर्य प्रकाश उपाध्याय को प्रबंध समिति का, ब्रह्मानन्द पाण्डेय को प्रचार समिति का, ज्योति मिश्रा को कला समिति का, पं गणेश झा को पुस्तकालय समिति का, सदानन्द प्रसाद को संगठन समिति का तथा प्रो सुनील कुमार उपाध्याय को लोकभाषा-समिति का संयोजक बनाया गया है। वरिष्ठ साहित्यकार किरण सिंह 'महिला साहित्यकार परिषद' की अध्यक्ष तथा डा शालिनी पाण्डेय संयोजक बनायी गयी हैं। युवा साहित्यकार परिषद का अध्यक्ष डा अंकेश कुमार तथा संयोजक डा कुंडन लोहानी बनाए गए हैं। काव्य-कार्यशाला एवं एकल काव्य-पाठ आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ गीतकार आचार्य विजय गुंजन बनाए गए हैं। इस समिति की संयोजक मधुरानी बनायी गयी हैं। कथा-कार्यशाला एवं एकल-कथा-पाठ आयोजन समिति के अध्यक्ष शुभचंद्र सिन्हा बनाए गए हैं। इस समिति की संयोजक पूनम कतरियार होंगी। प्रतियोगिता आयोजन समिति के संयोजक अरुण कुमार श्रीवास्तव बनाए गए हैं। अनुशासन समिति डा मेहता नगेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गठित की गयी है, जिसमें अधिवक्ता संजीव कुमार मिश्र संयोजक बनाए गए हैं। सभी समितियों में सात-सात सदस्य हैं।
निर्गत अधिसूचनाओं के अनुसार सम्मेलन के सभी विभागीय एवं अन्य समितियों के अध्यक्ष तथा संयोजक एवं सम्मेलन से संबद्ध ज़िला समितियों के अध्यक्ष, सम्मेलन की कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित-सदस्य होंगे। सभी विभागीय समितियों के संयोजक को उपमंत्री का स्थान और अधिकार होगा। विभागीय मंत्री की अनुपस्थिति में वे मंत्री के सभी कर्तव्यों और अधिकारों का निर्वहन करेंगे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews