इन 8 की ओर कभी नहीं करने चाहिए पैर

लेखक आनंद हठिला
कूर्म पुराण के अनुसार:
हमारे सनातन धर्म में बचपन से ही शिष्टाचार और संस्कारों का गहरा महत्व बताया गया है। अक्सर हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें टोकते हैं कि भगवान या बड़ों की तरफ पैर करके नहीं बैठना चाहिए।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कूर्म पुराण में ऐसे 8 पूजनीय स्वरूपों का विशेष रूप से वर्णन है, जिनकी ओर पैर फैलाना अनुचित माना गया है?
नाभिप्रसारयेद् देवं ब्राह्मणान् गामथापि वा।
वाय्वग्निगुरुविप्रान् वा सूर्यं वा शशिनं प्रति।।
अर्थात: देवता, ब्राह्मण, गाय, अग्नि, गुरु, विप्र, सूर्य और चंद्रमा की ओर पैर नहीं फैलाने चाहिए। आइए जानते हैं इसका कारण:
1 देवता:👉🏻 देवता सदैव पूजनीय हैं। देव स्थान या मंदिर की दिशा में जान-बूझकर पैर करना ईश्वर का अपमान माना जाता है।
2. ब्राह्मण:👉🏻 ऋग्वेद के अनुसार इनकी उत्पत्ति भगवान के मुख से हुई है, इसलिए ये सदैव वंदनीय हैं।
3. गौ माता:👉🏻 शास्त्रों में गाय के भीतर सभी देवी-देवताओं का वास माना गया है। इसलिए गौ माता की ओर पैर नहीं करने चाहिए।
4. अग्नि देव:👉🏻 अग्नि को देवताओं का मुख कहा गया है। जहां पवित्र अग्नि जल रही हो (जैसे हवन या दीया), उधर पैर न फैलाएं।
5. गुरु:👉🏻 गुरु ही हमें अज्ञान से ज्ञान की ओर ले जाते हैं। जहां गुरु बैठे हों, उस दिशा में पैर फैलाकर बैठना शिष्टाचार के विरुद्ध है।
6. विप्र:👉🏻 वेदों का अध्ययन करने वाले विद्वान या ब्राह्मण बालक (विप्र) भी अत्यंत आदरणीय होते हैं।
7. सूर्य देव:👉🏻 पंचदेवों में प्रमुख और साक्षात् दिखाई देने वाले देवता सूर्य की ओर भी पैर नहीं करने चाहिए।
8. चंद्र देव:👉🏻 वनस्पतियों के स्वामी और प्रत्यक्ष देवता चंद्र देव की ओर पैर करना भी शास्त्रों में वर्जित बताया गया है।
हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। इस जानकारी को अपनी आने वाली पीढ़ी के साथ भी जरूर साझा करें।
〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews