Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

संपूर्ण क्षेत्रव्यापी अभियान में व्यापक कार्रवाई, 47,958 वाहनों की जांच, 750 से अधिक गिरफ्तारियाँ

संपूर्ण क्षेत्रव्यापी अभियान में व्यापक कार्रवाई, 47,958 वाहनों की जांच, 750 से अधिक गिरफ्तारियाँ

प्रधान सचिव, गृह विभाग के निर्देश के आलोक में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण तथा संवेदनशील आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के उद्देश्य से 27 सितंबर 2026 को बिहार पुलिस, रेल पुलिस तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा संपूर्ण क्षेत्रव्यापी अभियान (Full Field Day Drive) चलाया गया। जिलों में पुलिस अधीक्षक तथा एसडीपीओ के नेतृत्व में रात्रि 09:00 से 10:00 के बीच एक घंटे तक चले इस विशेष समकालीन अभियान के दौरान राज्यभर में व्यापक गश्ती कर त्वरित कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों पटना, नालंदा, गयाजी, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद, अरवल, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, मोतिहारी, बेतिया, बगहा, सारण, सीवान सहित अन्य जिलों में वाहन जांच, गिरफ्तारी, वारंट निष्पादन तथा अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
जिला पुलिस के द्वारा संपूर्ण क्षेत्रव्यापी अभियान के दौरान 47,718 वाहनों की जांच की गई तथा 3,660 वाहनों से कुल 56,00,054 रुपये की शमन राशि वसूल की गई। कार्रवाई के दौरान 110 वाहन जब्त किए गए। साथ ही 736 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा 116 वारंटियों की गिरफ्तारी की गई। शराब के नशे में पाए गए 29 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।
अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब एवं मादक पदार्थ बरामद किए गए। इसमें 1,169.63 लीटर देशी शराब, 3,482.482 लीटर विदेशी शराब, 216 ग्राम स्मैक, 3.17 ग्राम हेरोइन तथा 3.37 किलोग्राम गांजा शामिल है। इसके अतिरिक्त 04 आर्म्स, 01 कारतूस, 54 मोबाइल फोन तथा 9,31,500 रुपये नकद भी बरामद किए गए।

रेल पुलिस द्वारा भी व्यापक कार्रवाई

रेल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में 240 वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 09 अभियुक्तों तथा 01 वारंटी को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में 55.3 लीटर देशी शराब, 205.13 लीटर विदेशी शराब, 06 मोबाइल फोन तथा 02 चाकू बरामद किए गए।

 पटना में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की कार्रवाई

पटना में मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो द्वारा भी विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 131 दुकानों की जांच की गई। गांधी मैदान क्षेत्र में 74 लीटर आईएमएफएल, 01 ऑटो, 01 बुलेट, 01 स्कूटी, 50 एटीएम पासबुक एवं चेकबुक तथा 02 मोबाइल बरामद किए गए। कोतवाली क्षेत्र से 280 ग्राम गांजा एवं 02 मोबाइल तथा शास्त्रीनगर क्षेत्र से 37 पीस सिगरेट, गांजा एवं 07 पीस गोगो बरामद किया गया। इन कार्रवाइयों में कुल 04 गिरफ्तारियाँ की गईं। आर्थिक आपराधिक गतिविधियों की सघन जांच हेतु जब्त 50 एटीएम की साइबर इकाई द्वारा जांच का निर्देश दिया गया है। अभियान के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अवैध शराब एवं मादक पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर विशेष जोर दिया गया। अभियान का पर्यवेक्षण गृह विभाग द्वारा भी किया जा रहा है तथा गृह विभाग के विभिन्न प्रभागों यथा जिला पुलिस, रेल पुलिस तथा मद्यनिषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो के समन्वित प्रयासों से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। प्रधान सचिव, गृह विभाग द्वारा सभी संबंधित इकाइयों को इस प्रकार के अभियान को प्रभावी ढंग से जारी रखने तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध नियमानुसार त्वरित एवं सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ