शहीदों को नमन
संजय जैनबहुत खुशी है आज
हम सब को।
मना रहे है जो
स्वंत्रता दिवस को।
पर मिली कैसे
हमें ये आज़ादी।
जरा डालो नजर
तुम इतिहास पर।।
न जाने कितनी माँओं
की गोदे उजड़ गई।
न जाने कितनी माँगें
बहिनों की उजाड़ गई।
न जाने कितने बच्चों के
सिर पर से उठ गया साया।
तब जाकर मिल पाई थी
हमको ये आज़ादी।।
न जाने कितने वीरों को
हम लोगों ने खो दिया।
भरी जवानी में उन्हें
प्राण गमाना पड़ा ।
और न देखा सुख
उन्होंने इस आज़ादी का।
जिसके लिए दे गए
सभी अपनी कुर्बानियाँ।।
सलाम करते है हम
उनके माँ बाप को।
जिनके पुत्रों पुत्रियों ने
दिया बलिदान अपना।
उन्हें अर्पण करते है
श्रध्दा के सुमन हम।
सदा जिंदा रहेंगे वो
भारत माँ के दिलों में ।
जिन्होंने दिलाई आजादी
हमें उन अंग्रेजो से।।
स्वंत्रता दिवस के अवसर पर मेरी कविता उन सभी शहीदों के लिए समर्पित है। जिन्होंने हमें आजादी दिलाई। श्रध्दा सुमन अर्पित करता हूँ।
*जय हिंद जय भारत*
जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews