Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

बिहार लोक भवन में अग्निवीरों के सम्मानजनक पुनर्वास एवं समायोजन संबंधी बैठक आयोजित की गई

बिहार लोक भवन में अग्निवीरों के सम्मानजनक पुनर्वास एवं समायोजन संबंधी बैठक आयोजित की गई

पटना 04 अगस्त, 2026:- माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) की अध्यक्षता में बिहार लोक भवन में अग्निवीरों की सेवा अवधि पूर्ण होने के उपरांत उनके सम्मानजनक पुनर्वास एवं सार्थक समायोजन के संबंध में एक बैठक आयोजित की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि अग्निवीरों के अनुशासन, प्रशिक्षण एवं कौशल का उपयोग आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों, विशेषकर अग्निकांड जैसी आपात स्थितियों से निपटने तथा विद्यालयों, होटलों एवं अन्य सार्वजनिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा व आपदा पूर्व तैयारी आदि में किया जा सकता है।
बैठक में स्माइल एंड शो अप फाउंडेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा ‘‘प्रोजेक्ट अवतार ;।ट।ज्।।त्.।हदपअममत वित ज्तंदेवितउंजपवद ूपजी ।प् ।कअंदबमउमदज ंज त्ववजेद्ध’’ पर एक प्रस्तुति दी गई। बैठक में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, बिहार सरकार के अधिकारियों, कमांडेंट जनरल, होम गार्ड एवं अग्निशमन सेवाएँ, बिहार तथा बिहार लोक भवन के अधिकारियों ने भाग लिया और अग्निवीरों के लिए स्थायी एवं सम्मानजनक अवसरों के सृजन पर विचार-विमर्श किया। सभी ने राष्ट्र निर्माण में अग्निवीरों के अनुशासन, कौशल और नेतृत्व क्षमता का सर्वाेत्तम उपयोग सुनिश्चित करने की अपनी साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ