राज्यपाल ने बिहार लोक भवन के जर्नल ‘प्रज्ञा बिहार’ के प्रथम अंक का किया लोकार्पण

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि बिहार सदियों से ज्ञान, शिक्षा और संस्कृति का प्रमुख केंद्र रहा है। इसकी गौरवशाली विरासत को देश और दुनिया के सामने नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने की आवश्यकता है। इस संदर्भ में उन्होंने अपने हाल में प्रकाशित लेख ‘‘रीडिस्कवरिंग द स्टेªटेजिक ज्योग्राफी आॅफ बिहार’’ का उल्लेख करते हुए बिहार के ऐतिहासिक और सामरिक महत्व पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि ज्ञान ही प्रगति का आधार है। ज्ञान हमें दिशा देता है, हमारी सोच को समृद्ध बनाता है और हमें अपनी वास्तविक शक्ति को पहचानने का अवसर देता है।
राज्यपाल ने कहा कि ‘प्रज्ञा बिहार’ को एक उच्च स्तरीय त्रैमासिक जर्नल के रूप में विकसित किया जाएगा, जिसमें शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, सिविल सेवकों, नीति-निर्माताओं और बुद्धिजीवियों के विचार प्रकाशित होंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में यह जर्नल राष्ट्रीय स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाएगी।.jpeg)
.jpeg)
उन्होंने प्रथम अंक के सभी लेखकों, संपादकीय टीम और प्रकाशन से जुड़े सभी लोगों की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य के अंकों को और अधिक उपयोगी, गुणवत्तापूर्ण तथा व्यापक बनाया जाएगा।
कार्यक्रम में पत्रिका को और प्रभावी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए गए जिनका स्वागत करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उपयुक्त सुझावों को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि ‘प्रज्ञा बिहार’ शोध, ज्ञान और बौद्धिक संवाद का एक प्रतिष्ठित मंच बन सके। उन्होंने सभी से ‘प्रज्ञा बिहार’ के आगामी अंकों को और अधिक समृद्ध बनाने में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव श्री दीपक कुमार सिंह ने जर्नल के विषयवस्तु एवं विभिन्न आलेखों के लेखकों के बारे में बताया। इस अवसर पर बिहार विद्युत विनियामक आयोग के अध्यक्ष श्री आमिर सुबहानी, रेरा के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार सिंह, राज्य सूचना आयुक्त श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, राजस्व पर्षद की अध्यक्ष श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, पूर्व मुख्य सचिव श्री बी॰एस॰ दूबे व श्री ए॰के॰ सिन्हा, भारतीय प्रशासनिक सेवा के पूर्व अधिकारी श्री आर॰यू॰ सिंह तथा जर्नल के विभिन्न आलेखों के लेखकगण, बिहार लोक भवन के पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews