Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीबीएम कॉलेज में छात्राओं ने सुना प्रधानमंत्री का ‘खेलो इंडिया संवाद’, खेलों के प्रति भागीदारी का लिया संकल्प

गया। जीबीएम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का छात्राओं, एनएसएस वॉलेंटियर्स एवं कैडेटों ने उत्साहपूर्वक लाभ उठाया। कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से प्रधानमंत्री के संवाद के सीधे प्रसारण की विशेष व्यवस्था सावित्री महाजन सभागार में की गई थी।

कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. सहदेब बाउरी एवं एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों के साथ करीब 100 से 150 छात्राओं ने उपस्थित होकर प्रधानमंत्री का संबोधन ध्यानपूर्वक सुना। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और उन्होंने खेलों को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की प्रेरणा ली।

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रव्यापी ‘खेलो इंडिया डायलॉग’ को संबोधित किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह के तहत ‘मेरा युवा भारत’ (माई भारत) द्वारा आयोजित किया गया। संवाद का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने, खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली के लिए जागरूक करना था।

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान खेलों के महत्व, युवाओं की भागीदारी और देश में खेल संस्कृति को मजबूत करने से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर छात्राओं ने विशेष रुचि दिखाई। एनएसएस वॉलेंटियर्स ने प्रधानमंत्री के संदेश को प्रेरणादायक बताते हुए खेलकूद तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों में नियमित रूप से भाग लेने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा दिया गया संदेश “जो खेलेगा, वो खिलेगा” छात्राओं के बीच विशेष रूप से चर्चा का विषय रहा। छात्राओं ने कहा कि खेल केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती के विकास के लिए भी महत्वपूर्ण हैं।

कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। एनएसएस इकाई की ओर से भी भविष्य में खेल, योग, स्वास्थ्य जागरूकता और युवा-केंद्रित गतिविधियों को बढ़ावा देने की बात कही गई।

ज्ञातव्य है कि भारत में प्रत्येक वर्ष 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस अवसर पर देशभर में खेलों के महत्व और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। जीबीएम कॉलेज में आयोजित ‘खेलो इंडिया संवाद’ भी इसी उद्देश्य से जुड़ा रहा और छात्राओं को खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त जीवन की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ