श्री जीवन कल्याण स्तुति
रचना - डॉ. रवि शंकर मिश्र "राकेश"
~~~~~~~~~~~~~~~~~~
ज्ञान मार्ग दिखलावनहारे,
भव सागर से तारनहारे।
सत्य सनातन राह दिखाओ,
मन मंदिर में वास कराओ॥ १ ॥
क्रोध मोह मद दूर भगाओ,
प्रेम प्रीति की धार बहाओ।
दुःख दरिद्र का नाश करो प्रभु,
सुख सम्पति का दान करो प्रभु॥ २ ॥
दीन दुखी के कष्ट हरो तुम,
मंगलमय सब काज करो तुम।
शांति अमन का दो वरदान,
हे जगदीश्वर चतुर सुजान॥ ३ ॥
अज्ञान हरो शिव राम प्रभु,
त्रिविध ताप निवारण हो विभु।
मन शांत करो, एकाग्र करो,
भव सागर पार उतारो प्रभु॥ ४ ॥
बुद्धि बल और ज्ञान का दान मिले,
हर लक्ष्य में पूर्ण मुकाम मिले।
भटकाव मिटे मन का सारा,
चमके भीतर सत्-चित्त तारा॥ ५ ॥
चिंता सब दूर निवारण हो,
सफलता का शुभ आगमन हो।
एकाग्रचित्त हो कर्म करें,
प्रभु चरणों में अनुराग भरें॥ ६ ॥
सच्ची सुख-शांति का वास मिले,
हृदय में अटूट विश्वास मिले।
हे देव! सदा कल्याण करो,अज्ञान का तीव्र विनाश करो॥ ७ ॥
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews