चारपाई की अदालत
डॉ अवधेश कुमार अवधसुना है कि कर्मों का हिसाब- किताब
रखते हैं चित्रगुप्त
ईश्वर परिणाम घोषित करते हैं
और यमराज लागू
न जाने ये कितना सच है, कितना झूठ!
किंतु एक ठोस सच
हम सब देखे हैं
देख रहे हैं और आगे भी देखेंगे
हमारी साढ़े तीन हाथ की देह
घर के बाहरी कोने में
पौने चार हाथ की चारपाई पर
हो जाती है निढाल जब
करवट बदलने में बेहाल जब
लाचार असहाय और बदहाल जब
तब......
तब उस देह के कर्मों का हिसाब
चित्रगुप्त नहीं, ईश्वर नहीं
यमराज भी नहीं
संतानें लगाती हैं
साथी सहमते हैं, भाई झल्लाते हैं
मक्खियां भिनभिनाती हैं
बिस्तर पर हुई लीपा पोती
वारिस चींख चींखकर बताते हैं
परिजन धड़ल्ले से परिणाम सुनाते हैं
"बूढ़ा रात-दिन खांस खांसकर जीना मुश्किल कर दिया है
न जाने कब जाएगा
हम चैन से कब जी सकेंगे......"
चारपाई पर पड़ा
अतीत का सिकंदर
छुप छुपाकर आंसू बहाता है
जीवन भर का नास्तिक
गलकट, दबंग, लुटेरा, हकमार.....
चारपाई की अदालत में
अपनी देह छोड़ जाता है।
डॉ अवधेश कुमार अवध
ग्राम व पोस्ट - मैढ़ी,
(चंदौली - धरौली मार्ग)
जिला - चंदौली
उत्तर प्रदेश - 232104
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews