भारतमाता कहने वाले श्रद्धाभक्ति चेक करो
भरतमाता कहने वाले सुनलो मेरी पुकार ।श्रद्धा भक्ति चेक करो वर्ना होगा संहार ॥
कथनी में सबको अपना परिवार बताने वाले।
कभी तो बोलों क्या होते परिवार चलानेवाले ॥
खुद जिसका परिवार नहीं उसका कैसा परिवार ?
श्रद्धाभक्ति……
क्या है तेरी सोच समझ जनता से कहो विचार ।
जिसमें तेरा व्यक्तिधर्म से युक्त दिखे परिवार।
नहीं दिखा सकते हो तो फिर सुन लो मेरी पुकार।
श्रद्धाभक्ति……
भ्रष्टाचार निवारण का आश्वासन देकर सत्ता पाया।
उनकी वाणी आज देखिए लगता जैसे कुछ नहीं पाया l
मन में तेरे क्या है कह दे सोच समझकर।
श्रद्धाभक्ति……
स्वाभाविक परिणाम है ये दिखावे का दम भरना।
सच्चाई है खड़ी सामने ऐसा है यह सामना l
सच्चाई आवाज लगाकर करती आर्त पुकार ll
सच्चाई को देख दिखावा टूट टूट कर बिखर गई।
हजारों करोड़ के भ्रष्टाचार कई सड़कों में प्रगट हुई।
आहत जन के भाव में है एक आर्त पुकार ल
श्रद्धाभक्ति……
ब्रिटिश इंडिया के सौ साल पुराने ब्रिज को दिखा रहे हैं।
भ्रष्टाचार रहित निर्माण की गुणवत्ता भी बता रहे हैं।
चैत-चेत रे भ्रष्ट भारतमाता तेरी कहे पुकार,
श्रद्धाभक्ति चेक करो वर्ना होगा संहार ॥
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews