Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बोधगया (गया)। भगवान बुद्ध की पावन ज्ञानभूमि बोधगया स्थित होटल महामाया में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति (जीविका) के नवनियुक्त सामुदायिक समन्वयकों के छह दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। 12 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण में राज्य भर से लगभग 100 नवनियुक्त सामुदायिक समन्वयक हिस्सा ले रहे हैं।।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन राज्य परियोजना प्रबंधक श्री पंकज कुमार सिंह द्वारा किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कर्मियों को प्रेरित करते हुए नया संकल्प दिया— “सीखेंगे प्रशिक्षण में, समझेंगे गाँव में, बदलाव लाएँगे समुदाय में।”उन्होंने नवनियुक्त कर्मियों को जीविका के मूल उद्देश्यों से परिचित कराया और जमीनी स्तर पर ग्रामीण समुदायों के साथ मिलकर पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता से कार्य करने का मार्गदर्शन दिया।।छह दिनों तक चलने वाले इस गहन आवासीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त कर्मियों के ज्ञान, कौशल, संचार क्षमता और व्यावसायिक दृष्टिकोण को तराशना है। सत्र के दौरान कर्मियों को निम्नलिखित विषयों पर विस्तृत जानकारी दी जा रही है: स्वयं सहायता समूह , ग्राम संगठन एवं संकुल स्तरीय संघ की कार्यप्रणाली। आजीविका व फील्ड कार्य: सतत आजीविका संवर्धन, सामुदायिक प्रक्रियाएँ एवं मैदानी स्तर की चुनौतियाँ।।प्रशिक्षण सत्रों को औरंगाबाद के ट्रेनिंग ऑफिसर श्री प्रवीण कुमार पाठक, श्री चंदन कुमार, श्री जयराम सिंह तथा एमआईएस विशेषज्ञ श्री रवि कुमार द्वारा व्यावहारिक और तकनीकी रूप से संचालित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण न केवल नवनियुक्त कर्मियों की कार्यक्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि बिहार के ग्रामीण इलाकों में महिला सशक्तिकरण और आजीविका विकास के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ