Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

नैनीताल बैंक के 105वें स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नैनीताल बैंक के 105वें स्थापना दिवस का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

नैनीताल बैंक लिमिटेड की मुजफ्फरनगर शाखा में बैंक का 105वाँ स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शाखा में पधारे सभी सम्मानित ग्राहकगण, विशिष्ट अतिथियों, बैंक के पूर्व अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा शाखा के समस्त स्टाफ का शाखा प्रबंधक श्री मनोज गौड़ ने हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा विधायक श्रीमती सुशीला अग्रवाल जी। इसके अतिरिक्त नैनीताल बैंक के पूर्व कर्मचारी श्री कीर्ति वर्धन जी, श्री अनुज महेश्वरी जी एवम श्री सुभाष भारद्वाज जी (अधिवक्ता) श्री शैलेश गोयल जी (अधिवक्ता), श्री सिद्धार्थ राजवंशी जी(अधिवक्ता), श्री राज सिंह जी (अधिवक्ता) तथा सम्मानित ग्राहक श्री नौशाद अली जी, श्री असलम हसन जी, श्री इरशाद अली जी एवं सहित अन्य गणमान्य अतिथि कार्यक्रम में उपस्थित रहे। साथ ही बैंक कर्मचारी श्री सुनील शर्मा, सुश्री आयुषी जैन, श्री अतुल, श्री गणेश, श्री अभिषेक, श्री मंगल चंद भी उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर शाखा प्रबंधक ने बताया कि नैनीताल बैंक की स्थापना वर्ष 1922 में भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत के मार्गदर्शन एवं प्रेरणा से हुई थी। बैंक अपने 105 वर्षों की गौरवशाली विरासत के साथ आज भी ग्राहकों को विश्वसनीय एवं उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाएँ प्रदान कर रहा है।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बैंक द्वारा एक विद्यालय में विद्यार्थियों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की गई तथा बैंक की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देकर वित्तीय जागरूकता का संदेश भी दिया गया। शाखा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्राहकों को बैंक की गौरवशाली विरासत, उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं तथा आधुनिक सेवाओं से भी अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला अग्रवाल जी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए नैनीताल बैंक के साथ अपने लगभग 40 वर्षों के आत्मीय जुड़ाव को साझा किया। उन्होंने कहा कि वे बैंक की सेवाओं से सदैव अत्यंत संतुष्ट रही हैं तथा बैंक के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा ग्राहकों के प्रति अपनाए जाने वाले सौहार्दपूर्ण व्यवहार की सराहना की। उन्होंने अपने लंबे अनुभवों को उपस्थित सभी लोगों के साथ साझा किया।

इसके पश्चात श्री कीर्तिवर्धन जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बैंक में अपनी सेवाओं के दौरान के अनुभव साझा करते हुए बताया कि उस समय आधुनिक तकनीक का अभाव होने के बावजूद बैंक कर्मचारी अपनी मेहनत, लगन और ग्राहकों के साथ आत्मीय संबंधों के बल पर उत्कृष्ट सेवाएँ प्रदान करते थे। उन्होंने बैंक की कार्यसंस्कृति और ग्राहक सेवा की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया।

दोनों अतिथियों के प्रेरणादायक विचारों और अनुभवों को कार्यक्रम में उपस्थित सभी सम्मानित ग्राहकों एवं अतिथियों ने अत्यंत सराहा तथा उनका तालियों की गड़गड़ाहट से अभिनंदन किया। श्री कीर्ति वर्द्धन जी द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती सुशीला अग्रवाल जी पूर्व विधायक का बुके देकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं ग्राहकों ने मिलकर नैनीताल बैंक का 105वाँ स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। सभी अतिथियों को मिष्ठान वितरित किये गये। सुश्री आयुषी जैन ने सभी अतिथियों, ग्राहकों एवं सहयोगियों का आयोजन को सफल बनाने हेतु आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन श्री अतुल जी ने किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ