Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जीविका के 100 समन्वयकों का प्रशिक्षण

जीविका के 100 समन्वयकों का प्रशिक्षण 

बोधगया , गया , बिहार । भगवान बुद्ध की ज्ञानभूमि बोधगया में बिहार ग्रामीण जीविकोपार्जन प्रोत्साहन समिति जीविका के 100 नवनियुक्त सामुदायिक समन्वयकों का छह दिवसीय आवासीय इंडक्शन प्रशिक्षण रविवार को संपन्न हुआ। 12 से 17 अगस्त तक होटल महामाया में चले इस प्रशिक्षण का उद्घाटन राज्य परियोजना प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में सीखे ज्ञान को गांवों में उतारकर ग्रामीणों के जीवन में बदलाव लाना है।।प्रशिक्षण में एस एस जी , सी एल एफ , कृषि-गैर कृषि आजीविका, माइक्रोफाइनेंस, बीमा, एम आई एस, एच आर के साथ डी डी यू ,जी के वाई और मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने महाबोधि मंदिर का भ्रमण कर बुद्ध के करुणा, संयम और सम्यक दृष्टि के सिद्धांतों को अपने कार्य में अपनाने का संकल्प लिया।।अब सभी समन्वयक आठ दिवसीय 'विलेज इमर्शन' पर जाएंगे। इस दौरान वे गांवों में रहकर समुदाय से संवाद करेंगे और जीविका की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर समझेंगे। प्रशिक्षण का संचालन जिला जीविका औरंगाबाद के ट्रेनिंग ऑफिसर प्रवीण पाठक, चंदन कुमार, अवध किशोर, शशि कुमार और रवि कुमार की टीम ने किया।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ