Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्याय, समानता एवं मानवाधिकार का संदेश

अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस पर न्याय, समानता एवं मानवाधिकार का संदेश 

पटना:-- राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में विद्यार्थियों एवं शिक्षक बंधु -भगिनी के बीच न्याय, समानता, मानवाधिकार तथा विधि के शासन के शासन के महत्व पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन सुविख्यात शिक्षाविद्, समाजसेविका एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत की सह कार्यवाहिका श्रीमती निवेदिता सिन्हा दीदी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया जबकि परिचय श्रीमती ज्योति कुमारी ने कराया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में आमजन के साथ -साथ विद्यार्थियों को भी न्याय संबंधी जानकारी रखना चाहिए ताकि हर कार्य विधि द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप किया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रीमती निवेदिता सिन्हा दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि- " न्याय केवल न्यायालयों तक सीमित नहीं है बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के आचरण, कर्तव्य और नैतिक मूल्यों से जुड़ा हुआ है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य , ईमानदारी, अनुशासन और सभी के अधिकारों का सम्मान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि न्यायपूर्ण समाज ही शांति, समृद्धि और विकास की मजबूत आधारशिला है।जब प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर और सम्मान प्राप्त होता है तभी राष्ट्र सशक्त एवं प्रगतिशील बनता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संविधान के मूल्यों, मानवाधिकारों, समानता तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक किया गया। सभी ने यह संकल्प लिया कि वे अपने जीवन में सत्य, निष्पक्षता और न्याय के सिद्धांतों का पालन करेंगे तथा समाज में सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देंगे। आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस के अवसर पर आपकी उपस्थिति एवं उद्बोधन हम सबके लिए मील का पत्थर साबित होगा।हम सब न्याय, समानता और मानव गरिमा की रक्षा के लिए सदैव सजग एवं प्रतिबद्ध रहेंगे।इस अवसर पर श्री शिव कुमार साहू, श्री नरेश प्रसाद, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री सुरभि कुमारी, सुश्री दीक्षा कुमारी, सुश्री सुनीता श्रीवास्तव, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, सुश्री इशिका कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ