संवाददाता श्याम नाथ श्याम की खबर.
शास्त्र कहता है कि भगवान जगन्नाथ के रथ का दर्शन और इस रथ के रस्से को खींचने वाले व्यक्ति के जन्म जन्म के पाप का नाश हो जाता। मेरे कई जन्मों के पाप का नाश हुआ या नहीं यह तो भगवान जगन्नाथ जाने ।लेकिन आज उनकी असीम कृपा से उनके रथ और रथ में लगे रस्से को खींचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस रथ यात्रा का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया
मौका था बिहार सरकार के बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के बैनर तले आयोजित भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा। पर्षद के सम्मानित और प्रख्यात राजनेता तथा पूर्व विधान पार्षद और शिक्षाविद प्रोफेसर रणवीर नंदन की अगुवाई में गर्दनीबाग के ठाकुरबाडी से से निकाल कर यह रथ यात्रा नगर भ्रमण किया और पुनः ठाकुरबाड़ी में ही वापस आ गया।
इस अवसर पर रथ यात्रा में स्वामी श्रद्धालुओं के लिए खिचड़ी के भोग प्रसाद का भी व्यवस्था थी। इस विशाल रथ यात्रा में राजधानी के अलावा बिहार के कई अन्य जिलों से आए साधु संतों और विभिन्न मठ मंदिरों के ट्रस्टी भी शामिल थे।
पटना के खुसरूपुर स्थित," श्री गौरी शंकर बैकुंठ नाथ धाम मंदिर के न्यास समिति के सचिव श्री राजाराम सिंह और कोषाध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह एलिस श्याम नाथ सिंह के साथ ही वरीय पत्रकार और तापमान हिंदी मासिक के प्रधान संवाददाता मतदाता राज किशोर सिंह कि इस रथ यात्रा में सक्रिय भागीदारी रही।

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews