Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई भगवान गणेश, माता पार्वती, कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की प्राण-प्रतिष्ठा

नगर संवाददाता।

नानसा गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भगवान गणेशजी, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय एवं नंदी महाराज की दिव्य प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और वैदिक परंपराओं के साथ भव्य रूप से संपन्न हुई। इस अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा तथा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लिया।
कार्यक्रम के अंतर्गत प्रातःकाल प्रतिमाओं की आकर्षक झांकी सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शिव मंदिर से प्रारंभ होकर नाहरसिंह पार्क, गोपीनाथ जी मंदिर, मिंटर चौक सहित नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर देव प्रतिमाओं का स्वागत किया तथा भगवान शिव के जयघोषों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इसके उपरांत हीरानाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महंत श्री जीतनाथ जी महाराज के सान्निध्य में विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक विधि-विधानों के साथ प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई। इस अवसर पर उपस्थित संत-महात्माओं का शॉल ओढ़ाकर सम्मान भी किया गया।
समारोह में गिरिश छावछरिया, राजकुमार छावछरिया, राजाराम पेड़ेवाला, शिव दयाल सैनी, मुरली मनोहर चोबदार, कैलाश चोटिया, महंत प्रभुदयाल शर्मा, हरीश हिंदुस्तानी, रमाकांत सोनी, बाबूलाल सैनी, दीपचंद भाट, राजकुमार सोनी, शंकरलाल गुर्जर, राजेश शर्मा, प्रमोद शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर विधिवत हवन, महाआरती एवं प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन की भव्यता, धार्मिक आस्था और श्रद्धालुओं की सहभागिता ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ