Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन

साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद के लिए डा अनिल सुलभ ने किया नामांकन

  • ४ सेटों में, ४० निर्वाचक-सदस्य डा सुलभ के प्रस्तावक बने, अबतक किसी अन्य का नामांकन नही, आज अंतिम दिन
पटना, २३ जुलाई। आगामी सत्र हेतु, बिहार हिन्दी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष पद पर हो रहे चुनाव के लिए, नामांकन के पहले दिन, शनिवार को सम्मेलन के वर्तमान अध्यक्ष डा अनिल सुलभ ने, कुल चार समूच्यों (सेट) में नामांकन किया। दस-दस की संख्या में कुल ४ सेटों में ४०निर्वाचक सदस्यों ने डा सुलभ के लिए प्रस्ताव दिए।

डा सुलभ ने दूसरे पहर १२ बजे, अपने प्रस्तावकों के साथ, निर्वाचन पदाधिकारी श्री पंडित जी पाण्डेय, अधिवक्ता, पटना उच्च न्यायालय के समक्ष अपना नामांकन-प्रपत्र भरा। इस अवसर पर दोनों सहायक निर्वाचन अधिकारी धनेंद्र चौबे तथा राधा रमण (दोनों अधिवक्ता पटना उच्च न्यायालय)भी उपस्थित थे।
नामांकन के पहले सेट में डा शंकर प्रसाद, डा कल्याणी कुसुम सिंह (दोनों उपाध्यक्ष), भगवती प्रसाद द्विवेदी (साहित्यमंत्री), डा पल्लवी विश्वास (कलामंत्री), कृष्ण रंजन सिंह (प्रबंधमंत्री), ईं अशोक कुमार (पुस्तकालय मंत्री), विभा रानी श्रीवास्तव (प्रचार मंत्री) प्रवीर कुमार पंकज (भवन अभिरक्षक), डा शशि भूषण सिंह तथा चंदा मिश्र “प्रस्तावक” थे।

इनके अतिरिक्त डा सुलभ के पक्ष में तीन अन्य सेटों मे, डा पुष्पा जमुआर, बच्चा ठाकुर, डा ध्रुव कुमार, शम्भु नाथ पाण्डेय, डा अमरनाथ प्रसाद, सुनील कुमार दूबे, डा नागेश्वर प्रसाद यादव, डा ऋचा वर्मा, सिद्धेश्वर, प्रेम लता सिंह राजपुत, अनुभा गुप्ता, पं गणेश झा, डा मनोज गोवर्द्धनपुरी, नीरव समदर्शी, मनोज कुमार झा, परवेज़ आलम, डा पंकज कुमार पाण्डेय, संजय कुमार शुक्ला, राजेश कुमार भट्ट, ज्ञानेश्वर शर्मा, नीता सहाय, शमा कौसर 'शमा', डा कुंदन कुमार लोहानी, रविकान्त पाण्डेय, अविनय काशीनाथ, अभय सिन्हा, कमल नयन श्रीवास्तव,श्याम किशोर, प्रेम लता सिंह, सुधीर कुमार मंटू प्रस्तावक के रूप में उपस्थित थे।

आज किसी अन्य ने इस पद के लिए अपना नामांकन नहीं भरा। नामांकन का कल (२६ जुलाई,२०२६) अंतिम दिन है। पूर्वाह्न ११-३० से अपराह्न ३ बजे तक नामांकन किए जा सकते हैं।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ