आराम
जय प्रकाश कुवंरआंखों ने उसे देखा, दिल ने उसे चाहा,
इस मन का क्या दोष,
जो उस उम्रदराज हसीना पर आ गया।
उसने मुस्कराकर बड़ी नजाकत से कहा,
अब परिश्रम का नहीं, अब
आपके आराम करने का दिन है आ गया।।
उसे क्या पता कि आराम हराम है,
जब तक जियो तब तक,
जीवन में बस कुछ काम ही काम है।
खुद ईश्वर ने दुनिया में भेजा है सक्रिय रहने के लिए,
निष्क्रिय हो जाने पर उसने, श्मशान में,
अपने पराये सब लोगों से दूर,
सबके लिए चिता की व्यवस्था की है,
जिस पर लेटकर फिर, विश्राम ही विश्राम है।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews