खुसरूपुर में भरत भूषण तिवारी की श्रद्धांजलि सभा आयोजित, लोगों ने दी भावभीनी विदाई

खुसरूपुर, 2 जुलाई 2026:
क्रांतिकारी शहीद भरत भूषण तिवारी के निधन पर शुक्रवार को मोसिमपुर , खुसरूपुर स्थित सामुदायिक भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। रविदास स्वभिमान मंच एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा आयोजित इस सभा में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि से हुई शुरुआत
सभा की शुरुआत भरत भूषण तिवारी जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। युवाओं ने उनके चित्र के सामने मोमबत्ती जलाकर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
'गरीबों के मसीहा' कहकर याद किया
स्थानीय सरपंच दिनेश यादव ने कहा, "भरत जी भोजपुर इलाके के लिए प्रेरणा थे। शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा राहत में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने दर्जनों गरीब बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाया और हर बाढ़ में खुद नाव लेकर लोगों तक मदद पहुंचाई।"
वहुजन समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्यासी डॉ अनिल कुमार यादव ने बताया कि शहीद भरत भुषन तिवारी की हत्या में शामिल पुलिस कर्मियों को स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा दिया जाए ।विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र पासवान ने कहा कि भरत भुषन तिवारी वंचितों के आवाज थे उनके खून के एक एक कतरा इंकलाब लायेगा । अशोक दास ने कहा कि हम समाज के लिए जान देने के लिए तैयार है हर घर से भरत निकलेगा । मौके पर गांधीवादी प्रेम जी , पत्रकार सुनील कुमार, दिलीप कुमार समेत सैंकड़ो लोग उपस्थित रहे ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews