हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया गया पुरस्कृत

पटना:-- राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में कक्षाश: हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका सुश्री ऋचा तिवारी जी ने किया जबकि परिचय श्रीमती ज्योति कुमारी ने कराया।हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में सम्मिलित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र जी ने कहा कि हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों का सुलेख बेहतर हो क्योंकि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी कहा करते थे --" गंदा अक्षर अधूरी शिक्षा की निशानी है।" आप सभी विद्यार्थियों को संकल्प लेना चाहिए कि आज के बाद हम सबका सुलेख बेहतर होगा।इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को उत्साह बढ़ाते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सुलेख केवल सुन्दर लिखने अभ्यास ही नहीं बल्कि यह धैर्य, एकाग्रता, अनुशासन और व्यक्तित्व निर्माण का सशक्त माध्यम है।इस डिजिटल युग में सुंदर लेखन का महत्व कम नहीं हो सकता है। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छ, सुन्दर एवं सुंदर हस्तलेखन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल ने अक्षरों की स्पष्टता,लेखन की स्वच्छता, संतुलन, प्रस्तुतीकरण तथा शुद्धता के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। विद्यालय परिसर में रचनात्मक प्रतिस्पर्धा एवं सीखने का प्रेरणादाई वातावरण देखने को मिला। श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में अन्नु कुमारी,वर्षा कुमारी, पीयूष कुमार,कुमार टुड्डू, अनामिका कुमारी,शालू कुमारी,अंशु कुमार, सृष्टि कुमारी प्रमुख हैं। आभार ज्ञापन करते हुए श्रीमती सरिता कुमारी जी ने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा और इस अवसर पर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आप सब उपस्थित हुए इसके लिए विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट करती हूं।इस अवसर पर श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्री शिव कुमार साहू,श्री नरेश प्रसाद, , श्रीमती सरिता कुमारी, सुश्री रुचि कुमारी, सुश्री इशिका कुमारी, श्रीमती सुनीता श्रीवास्तव, सुश्री सुरभि कुमारी सहित अन्य की उपस्थिति रही।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews