प्रभु श्रीराम पुकारे
हृदय नारायण झाआज अयोध्या के मंदिर के गुंबज से श्रीराम पुकारे
आओ भारत वासी मेरी पुरी में आज पधारो ॥
यहां कोई रोगी दुखी न दीना मेरी अयोध्यापुरी यही थी।
आज राम मंदिर है लेकिन कहाँ वो मर्यादा जोयहां थी ।।
कहीं नहीं दिखती मयोदा इसके लिए विचारो....
आओ भारतवासी-
चोरी ठगी कोई भी स्वार्थ नहीं पलता था रामराज्य में।
धुर्त स्थान में स्वार्थ प्रबूल व्यवहार नहीं था रामराज्य में
" कैसे बने अयोध्या वैसी मिलके सभी विचारो -
आओ भरतवासी.....
चंपत को मंदिर में रखकर बड़ी मूल तुमने कर डाली।
चंपत लेकर हो गये चंपत मंदिर में चोरी कर डाली l
मर्यादा का हनन किया है दण्ड विधान विचारो l
आओ भारतवासी……
राजनीति से प्रेरित कोई भक्त नहीं सेवा में आये।
शम यम नियम नहीं है जिसमें वैसा कोई न आये।॥
कौन चुनेगा एसा आओ मिलकर सभी विचारो l
आओ भारतवासी……
धर्म का ऐसा अलख जगाओ राम राज्य आ जाये।
भाव परस्पर शुद्ध बने सब समरसता के भाव में आये ।।
कैसे मर्यादा बचायें मिलकर सभी विचारो l
आओ भारतवासी……
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8


0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews