Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

"आभा, मेरे जीवन का उजाला"

"आभा, मेरे जीवन का उजाला"

रचना - डॉ अनमोल कुमार

43 साल पहले जब थामा था तेरा हाथ,
तब जाना था *आभा*, तू है मेरे जीवन का साथ।
तेरे नाम से ही रोशन है मेरा हर एक दिन,
तेरी हंसी से महकता है ये घर-आंगन।

*आभा*, तेरी आंखों में बसती है मेरी दुनिया,
तेरी बातों में छुपी है मेरी हर खुशी की कविता।
सुबह की चाय से लेकर रात की बातों तक,
हर लम्हे में शामिल है तेरा प्यार बेबाक।

कभी माथे पे शिकन, कभी ममता भरी डांट,
*आभा* तेरे बिना अधूरा है ये जीवन का पाट।
बच्चों को संभाला, रिश्तों को संवारा,
तेरे त्याग से ही तो बना ये घर हमारा।

43 बसंत देखे, देखीं 43 पतझड़,
परआभा तेरे साथ का एहसास आज भी है नवल।
तेरी मांग का सिंदूर, हाथों की मेंहदी,
गवाही देते हैं कि मोहब्बत हमारी नहीं है आधी।

आज सालगिरह पर बस इतना कहना है,
आभा, तू अनमोल है, ये हर सांस को कहना है।
रब से दुआ है, अगले जन्म भी तू ही मिले,
सात फेरों के साथ, सात जन्मों का वादा खिले।

43वीं सालगिरह मुबारक हो मेरी आभा
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ