बच्चों के सर्वांगीण विकास में प्रतियोगिता सशक्त माध्यम:-राकेश कुमार मिश्र.jpeg)
.jpeg)
पटना - राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में आयोजित बस्तावेश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अमृता सिन्हा ने किया जबकि परिचय शिक्षिका सुश्री ऋचा तिवारी द्वारा कराया गया। कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए शिक्षक श्री शिव कुमार साहू ने कहा कि प्रतियोगिता कमियों को दूर करने के लिए किया जाता है और यहां के सभी विद्यार्थी इस प्रतियोगिता के दृष्टि से काफी उत्साहित थे। इनके उत्साह को शब्दों में व्यक्त कर पाना कठिन है। वहीं अपने उद्बोधन में प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि आर.सी.सेंट्रल स्कूल, एजी कालोनी पटना के विद्यार्थियों के बीच इस प्रकार के विविध प्रतियोगिताओं के माध्यम से तरासकर उनके अंदर सुप्त भावनाओं को जागृत करने का हरसंभव प्रयास किया जाता है ताकि यह नन्हें - मुन्ने विद्यार्थी प्रतियोगी भाव से तैयार होकर हर क्षेत्र में अब्बल हो सकें।आज आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में विद्यार्थियों के उत्साह देखकर मैं भी आश्चर्यचकित हूं। विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम से इस प्रतियोगिता में बेहतर करने का प्रयास किया,कुछ बहुत आगे निकल गए और कुछ थोड़े अंतर से पीछे रह गये।जो पीछे रह गए वे अभी से संकल्प लेकर यहां जाएं ताकि अगली बार आयोजित प्रतियोगिता में वे श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकें।इस अवसर पर कक्षाश: श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।जो विद्यार्थियों ने पुरस्कार पाया उनका विवरण निम्न प्रकार से है:---नर्सरी-अदीति कुमारी, एलकेजी -देवांश कुमार, यूकेजी -कार्तिक झा, प्रथम -अंकुश कुमार, द्वितीय - तान्या कुमारी, तृतीय -मिस्टी कुमारी, चतुर्थ -अराध्या कुमारी, पंचम -साक्षी कुमारी, षष्ठ - आद्या सिंह, सप्तम - अनन्या कुमारी, अष्टम - शैल्वी कुमारी,नवम- सपना कुमारी,दशम- अंशु कुमारी।आभार ज्ञापन करते हुए शिक्षिका श्रीमती ज्योति कुमारी ने कहा कि इस प्रतियोगिता में अपने अभिभावक बंधु-भगिनी के साथ उपस्थित देखकर मन हर्षित है।आप सभी अपने व्यस्ततम समय में भी समय निकाल कर यहां उपस्थित हुए हैं इस विद्यालय परिवार की ओर से आभार प्रकट करती हूं।अंत में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews