Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता - उमेश सिंह कुशवाहा

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना एनडीए की सर्वोच्च प्राथमिकता - उमेश सिंह कुशवाहा

  • नीतीश कुमार के सुशासन एवं विकास के एजेंडे को आगे बढ़ा रही है एनडीए सरकार - उमेश सिंह कुशवाहा

10 जुलाई 2026, पटना

बिहार जद (यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि सूबे की महान जनता ने जिस अटूट भरोसे और विश्वास के साथ माननीय श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए को 202 सीटों का ऐतिहासिक जनादेश दिया है, उस विश्वास पर खरा उतरने के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि बीते 20 वर्षों में माननीय श्री नीतीश कुमार ने विकास की रोशनी घर-घर तक पहुँचाई, बिहार को जंगलराज से निकालकर सुशासन की स्थापना की तथा समाज के उन वर्गों को भी विकास की मुख्यधारा से जोड़ा, जो लंबे समय तक वंचित और उपेक्षित रहे। अपने सुशासन एवं विकास माॅडल के माध्यम से उन्होंने देश-दुनिया में बिहार की एक नई पहचान स्थापित की। उन्होंने कहा कि एनडीए का प्रत्येक कार्यकर्ता दो दशकों की इन ऐतिहासिक उपलब्धियों तथा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित भाव से कार्यरत है।

श्री कुशवाहा ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में वर्तमान एनडीए सरकार, माननीय श्री नीतीश कुमार के सुशासन एवं विकास के एजेंडे को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाते हुए जनसेवा और विकास कार्यों को नई गति प्रदान कर रही है। जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाना, विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा सुशासन की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करना डबल इंजन की एनडीए सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी ‘सात निश्चय-3’ के अंतर्गत ‘सबका सम्मान - जीवन आसान’ के संकल्प को साकार करने के लिए पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ की शुरुआत एक ऐतिहासिक एवं जनहितकारी पहल है। माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी के नेतृत्व में इस पहल का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिसका सबसे सीधा लाभ समाज के गरीब, वंचित और बेसहारा लोगों को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि माननीय श्री नीतीश कुमार ने बिहार को देश के शीर्ष पाँच विकसित राज्यों में शामिल करने का जो लक्ष्य निर्धारित किया है, उसे साकार करने की दिशा में डबल इंजन की एनडीए सरकार पूरी प्रतिबद्धता और तेजी के साथ कार्य कर रही है।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ