दतिया उपचुनाव: भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) ने मनोज कुमार मिश्रा को बनाया प्रत्याशी

पटना/दतिया, 8 जुलाई। भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) ने मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए मनोज कुमार मिश्रा, पुत्र श्री श्रीराम मिश्रा को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है। दतिया विधानसभा उपचुनाव की चुनावी प्रक्रिया जारी है और नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. राकेश दत्त मिश्रा ने बताया कि मनोज कुमार मिश्रा लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहे हैं तथा दतिया क्षेत्र की जनता की समस्याओं और विकास के मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पार्टी का प्रत्याशी जनता के बीच जनहित, सुशासन और पारदर्शी राजनीति के एजेंडे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगा।
डॉ. मिश्रा ने कहा कि भारतीय जन क्रांति दल (डेमोक्रेटिक) वैचारिक राजनीति, ईमानदार नेतृत्व और जनसेवा के संकल्प के साथ चुनाव लड़ रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करते हुए अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को पहुंचाएं।
उन्होंने कहा कि दतिया उपचुनाव केवल एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि स्वच्छ, जवाबदेह और जनकेंद्रित राजनीति के प्रति जनता के विश्वास की परीक्षा भी है। पार्टी को विश्वास है कि मतदाता विकास, पारदर्शिता और जनहित के पक्ष में अपना समर्थन देंगे। पार्टी ने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मनोज कुमार मिश्रा की विजय सुनिश्चित करने के लिए एकजुट होकर चुनाव अभियान को सफल बनाने की अपील की।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews