Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आर.सी. सेंट्रल स्कूल में चिकित्सकों का सम्मान

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आर.सी. सेंट्रल स्कूल में चिकित्सकों का सम्मान

  • "समाज को स्वस्थ एवं सुरक्षित रखने में चिकित्सकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण"- डॉ. ऋचा दूबे

पटना। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर राजधानी पटना के एजी कॉलोनी स्थित आर.सी. सेंट्रल स्कूल में "वर्तमान परिदृश्य में चिकित्सकों की भूमिका" विषय पर एक प्रेरणादायी संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा के प्रति समर्पित चिकित्सकों के योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया गया तथा समाज में उनकी अहम भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. ऋचा दूबे ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। समारोह का संचालन शिक्षिका श्रीमती सरिता कुमारी ने किया, जबकि अतिथियों का स्वागत एवं परिचय श्रीमती ज्योति कुमारी ने कराया।
कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए भगवान का स्वरूप माने जाते हैं। वे अपने ज्ञान, अनुभव और समर्पण से न केवल मरीजों का उपचार करते हैं, बल्कि मानवता की रक्षा का भी महान कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उन सभी डॉक्टरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने अपनी सेवा भावना से अनगिनत लोगों को नया जीवन दिया है।
मुख्य अतिथि डॉ. ऋचा दूबे ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि "चिकित्सक केवल बीमारियों का इलाज नहीं करते, बल्कि समाज को स्वस्थ, सुरक्षित और जागरूक बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी डॉक्टर अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और समर्पण के साथ निर्वहन करते हैं। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस उन सभी चिकित्सकों को समर्पित है, जो दिन-रात मानव जीवन की रक्षा के लिए कार्यरत रहते हैं।"
उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चिकित्सकों को सम्मान देने की यह पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने विद्यालय की सामाजिक गतिविधियों की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति दायित्व निभाने में आर.सी. सेंट्रल स्कूल सदैव अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
कार्यक्रम के अंत में शिक्षक श्री शिव कुमार साहू ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि डॉ. ऋचा दूबे जैसी प्रतिष्ठित चिकित्सक का विद्यालय में आगमन समस्त विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनके अनुभव एवं विचारों ने शिक्षकों और विद्यार्थियों को नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच प्रदान की है।
इस अवसर पर श्रीमती अमृता सिन्हा, सुश्री दीक्षा कुमारी, सुश्री ऋचा तिवारी, सुश्री सुरभि कुमारी, श्री नरेश प्रसाद, श्री ओम कुमार सिंह, सुश्री अंजलि कुमारी, श्रीमती मधु कुमारी, श्री धर्मेन्द्र कुमार सुधांशु, श्री कामेश्वर मिश्र सहित विद्यालय परिवार के अनेक शिक्षक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम चिकित्सकों के प्रति सम्मान, सेवा और मानवता के प्रति समर्पण का एक प्रेरणादायी संदेश देकर संपन्न हुआ।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ