Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मधुबनी में अवैध वधशाला का भंडाफोड़: 10 गाय, 4 बछड़े और 30 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद, 4 गिरफ्तार

मधुबनी में अवैध वधशाला का भंडाफोड़: 10 गाय, 4 बछड़े और 30 किलो संदिग्ध गोमांस बरामद, 4 गिरफ्तार

मधुबनी, 12 जुलाई 2026। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 18वीं वाहिनी, राजनगर एवं लौकहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अवैध वधशाला का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 10 गाय, 4 बछड़ों को जीवित बरामद किया गया, जबकि लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस भी जब्त किया गया। मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 12 जुलाई 2026 की सुबह लगभग 5:45 बजे विश्वसनीय गुप्त सूचना के आधार पर सीमांत मुख्यालय, पटना के अंतर्गत 18वीं वाहिनी, एसएसबी राजनगर के कमांडेंट श्री कोजा राम लमरोर के मार्गदर्शन में तथा उप कमांडेंट (प्रचालन) श्री अजीत सिंह के नेतृत्व में कंपनी मुख्यालय सह सीमा चौकी लौकहा एवं लौकहा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी स्थित एक अवैध वधशाला पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान टीम ने 10 गाय, 4 बछड़े तथा लगभग 30 किलोग्राम संदिग्ध गोमांस बरामद किया। इसके साथ ही चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मकसूद (40 वर्ष), मोहम्मद शाहिद (52 वर्ष), मोहम्मद अकबर (15 वर्ष) तथा एक अन्य भारतीय व्यक्ति शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम परतीटोला, थाना लौकहा, जिला मधुबनी के निवासी बताए गए हैं।

एसएसबी के अनुसार, कार्रवाई से पहले प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पूरे क्षेत्र की निगरानी की गई थी, जिससे छापेमारी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया जा सका। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बरामद पशुओं, संदिग्ध गोमांस एवं गिरफ्तार आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लौकहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

पुलिस द्वारा मामले में प्रासंगिक विधिक प्रावधानों के तहत आगे की जांच एवं कार्रवाई की जा रही है।एसएसबी ने कहा कि भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में होने वाली तस्करी एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए बल लगातार सतर्क है और ऐसे अभियानों को भविष्य में भी जारी रखा जाएगा।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ