देख यौवन उभार, झूम रहा संसार
कुमार महेंद्रशबनम की बूँदों में झलकी,
आज मिलन की भोर।
तेरी कजरारी मोहक आंखें,
आज बनीं चित-चोर।
मंद समीर ने राग छेड़ा,
ज्यों पायल की झंकार।
देख यौवन उभार, झूम रहा संसार।।
साँसों में चम्पा महकी है,
तन पर सावन का रंग।
तेरे कोमल स्पर्शों से,
जागी प्रणय-तरंग।
तेरी चंचल चितवन पर ही,
मेरा जीवन निसार।
देख यौवन उभार, झूम रहा संसार।।
तुम चपला बन नभ में चमकी,
मैं सावन का घन गंभीर।
तुम कल-कल बहती सरिता हो,
मैं तट का मौन नीर।
तेरे रूप-सुधा के आगे,
फीका हर सौंदर्य-श्रृंगार।
देख यौवन उभार, झूम रहा संसार।।
हाथों में लेकर हाथ तेरा,
क्षण भी युग-से बीते।
तेरी मधुमय संगति पाकर,
सपने सारे जीते।
मन के सूने आँगन में अब,
खिला प्रेम-उपहार।
देख यौवन उभार, झूम रहा संसार।।
अधरों पर मुस्कान तुम्हारी,
ज्यों उषा की लालिमा।
तेरे नयनों में बसती है,
प्रेम-सुधा की गरिमा।
तेरी छवि से आलोकित है,
मेरी साँसों का आधार।
देख यौवन उभार, झूम रहा संसार।।
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews