मुजफ्फरपुर में मासिक कवि गोष्ठी संपन्न, कवियों ने बांधा समां

मुजफ्फरपुर, 14 जून। अयोध्या प्रसाद खत्री साहित्यिक सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को श्री गांधी पुस्तकालय, गोला रोड, मुजफ्फरपुर के सभागार में मासिक कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भोजपुरी के वरिष्ठ कवि सतेन्द्र कुमार सत्येन ने की, जबकि संचालन युवा कवि उमेश राज ने किया।
कवि गोष्ठी का शुभारंभ कवि अरुण कुमार तुलसी ने अपनी रचना “अतीत के मर्म स्थल से वर्तमान के पटल पर...” के पाठ से किया। इसके बाद अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सत्येन ने अपनी भोजपुरी रचना “हम त जाइब हो बलमुआ बाबा धाम...” प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
कार्यक्रम में कवि ओम प्रकाश गुप्ता ने “बीता हुआ वक्त जब ठहर जाता है, दिल में गहरा जख्म उभर जाता है”, हास्य कवि डॉ. जगदीश शर्मा ‘दवा दारू वाले’ ने “ताप से तन बदन तप रहा है...”, संचालक उमेश राज ने “सांसों में मेरी तुम आती-जाती रहो...”, कवि राम वृक्ष राम चकपुरी ने “पूछेगा जरूर देश का बंदा दौड़ा-दौड़ाकर...”, वरिष्ठ कवि अंजनी कुमार पाठक ने “जिंदगी का ना कोई ठिकाना, आज यहां कल कहां है जाना...”, मुकेश पासवान ने “इस आस से जीते हैं हम, कि आएगी कभी हमारी भी बारी” तथा कवि अशोक भारती ने “चौदहवीं के चांद ढलना भी क्या ढलना, रात मिलन की हो तो कुछ बात बने” शीर्षक रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया।
कवियों की भावपूर्ण एवं विविध रसों से परिपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में उपस्थित साहित्यप्रेमियों ने कवियों का उत्साहवर्धन तालियों की गड़गड़ाहट से किया।
इस अवसर पर नागरिक मोर्चा के महासचिव मोहन सिन्हा, अजय कुमार, परशुराम ब्याहुत, पप्पू जी सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी एवं श्रोता उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत में श्री गांधी पुस्तकालय ट्रस्ट के ट्रस्टी सह संयुक्त सचिव मुकेश पासवान ने सभी कवियों, अतिथियों एवं श्रोताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। तत्पश्चात अध्यक्ष सतेन्द्र कुमार सत्येन के आदेश से अगली मासिक कवि गोष्ठी तक कार्यक्रम स्थगित करने की घोषणा की गई।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews