युवा जाग उठता है, तब व्यंग्य भी आंदोलन बन जाता है।सोशल मीडिया से निकली आवाज़ जब जंतर-मंतर तक पहुँचती है, तब व्यवस्था को भी सुनना पड़ता है।“अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट”युवाशक्ति, जागरूकता और जनआवाज़ को समर्पित मेरी नई व्यंग्यात्मक कविता।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट
कुमार महेंद्रजंतर-मंतर गूंज उठा है,
युवा शक्ति की हुंकार से।
‘कॉकरोच’ बन छात्र खड़े हैं,
टकराने भ्रष्टाचार से।
पेपर लीक के काले धंधों,
पर जनता करने लगी स्ट्राइक।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
NEET परीक्षा के पीड़ित छात्र,
CBSE संग आए हैं।
शिक्षा-जगत की विफलताओं पर,
खुलकर प्रश्न उठाए हैं।
व्यंग्य नहीं अब यह आंदोलन,
युवाशक्ति की जागी स्पिरिट।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
‘कॉकरोच जनता पार्टी’ ने,
दिल्ली में हुंकार भरी।
जोश, उमंग और साहस लेकर,
युवाओं ने ललकार करी।
अभिजीत दिपके के नेतृत्व में,
गूंज उठी परिवर्तन-स्क्रिप्ट।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
पुलिसी दमन और सत्ता-बल से,
वे तनिक नहीं घबराए।
शांतिपूर्ण इस जनआंदोलन में,
साहस के दीप जलाए।
सोशल मीडिया से निकल आज,
धरती पर बन गए ट्रेंडिंग हिट।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
लाखों Gen-Z युवाओं की,
यह टोली अब जान बनी।
हाथों में तख्तियाँ लेकर,
जन-जन की पहचान बनी।
कल तक जिनको तुच्छ समझा,
आज वही बन बैठे लीड।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
व्यंग्य नहीं यह चेतावनी है,
युवा शक्ति की गर्जन है।
अन्यायों के विरुद्ध उठी यह,
जनमन की उद्घोषण है।
सत्ता सुन ले, समय बदलता,
अब जनता करती ऑडिट।
अरे वाह! आज तो कॉकरोच हो गए सुपर हिट।।
कुमार महेंद्र
(स्वरचित मौलिक रचना)
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

0 टिप्पणियाँ
दिव्य रश्मि की खबरों को प्राप्त करने के लिए हमारे खबरों को लाइक ओर पोर्टल को सब्सक्राइब करना ना भूले| दिव्य रश्मि समाचार यूट्यूब पर हमारे चैनल Divya Rashmi News को लाईक करें |
खबरों के लिए एवं जुड़ने के लिए सम्पर्क करें contact@divyarashmi.com
#NEWS,
#hindinews