Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर जीबीएम कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा पोस्टर मेकिंग कम्पटीशन का हुआ आयोजन

  • प्रतियोगिता में गीतांजलि को प्रथम, अंजली को द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

गया जी। गौतम बुद्ध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई ने प्रधानाचार्या डॉ सीमा पटेल के संरक्षण में एवं एनएसएस प्रोग्राम अॉफिसर डॉ कुमारी रश्मि प्रियदर्शनी के समन्वयन में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के थीम "जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई के लिए एक वैश्विक आह्वान" पर "पोस्टर मेकिंग कंपटीशन" आयोजित किया, जिसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। एनएसएस स्वयंसेवकों ने जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, वृक्षारोपण, बढ़ते औद्योगिकीकरण, प्रकृति के दोहन, एवं धरती पर मानव जीवन पर मंडराते खतरों को दर्शाते रंग-बिरंगे पोस्टर्स बनाये। निर्णायक मंडल में शामिल एनसीसी सीटीओ डॉ नगमा शादाब, हेल्थ सेंटर की नोडल अधिकारी डॉ प्रियंका कुमारी एवं विकसित भारत योजना की प्रभारी डॉ अमृता कुमारी घोष ने सभी प्रतिभागियों द्वारा बनाये गए पोस्टरों का मूल्यांकन तथा समीक्षा करते हुए अंक दिये। अंकों के योग के आधार पर एनएसएस वॉलेंटियर गीतांजलि को प्रथम, अंजली कुमारी को द्वितीय तथा पूर्णिमा शर्मा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। चौथे स्थान पर रहीं अनीषा को सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ रश्मि प्रियदर्शनी ने बताया कि सभी विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया जायेगा।

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ