Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

आशियाना बनाया

आशियाना बनाया

संजय जैन
चलो आज मिलकर हम
एक आशियाना बनायें।
अपनी इस जिंदगी को
अब कुछ खास बनायें।।

मानव द्वारा बनाई दुनिया छोटी है।
जिसमें सबकी एक भूमिका है।
जो अपने अनुसार इसे चलता है।
इसलिए कभी खुशी कभी गम आता है।।

इंसान को ऊँचा उड़ना पसंद है
पर इसका ये मतलब तो नही है।
की वो जमीन पर न चले न देखे।
अरे इंसान हो इंसानियत को समझो।।

खुदको जिंदा रखने के लिए
अपना वजूद बचाने के लिए।
बहुत कुछ करना पड़ेगा।
जिससे खुदको स्थापित रख सको।।

जय जिनेंद्र
संजय जैन "बीना" मुंबई

हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ