Advertisment1

यह एक धर्मिक और राष्ट्रवादी पत्रिका है जो पाठको के आपसी सहयोग के द्वारा प्रकाशित किया जाता है अपना सहयोग हमारे इस खाते में जमा करने का कष्ट करें | आप का छोटा सहयोग भी हमारे लिए लाखों के बराबर होगा |

मुआवजा

मुआवजा

जय प्रकाश कुवंर
अजीब जमाना आ गया है,
अब पर्वत को राई बनाया जा रहा है।
दुर्घटना होने पर सच्चाई पर पर्दा डालकर,
असलियत छुपाया जा रहा है।।
दुर्घटना होना अब आम बात है,
अनेकों लोग मरते हैं।
मृतकों की सही संख्या बताने से,
प्रशासन के लोग डरते हैं।।
मुआवजा की राशि बढ़ न जाए,
इसलिए तिकड़म ऐसा किया जा रहा है।
कम खर्च में खुब सरकार की वाहवाही हो,
आंकड़ा ऐसा पेश किया जा रहा है।।
अब तो प्रशासन ही भगवान है,
इसलिए भगवान का डर नहीं किया जा रहा है।
जिसका जो मरा सो मरा,
प्रशासन आनंद से जिये जा रहा है।।
दुर्घटना के बाद जांच भी होती है,
किसी को दोषी बना लिपापोती होती है।
कुछ लोगों को कुछ रकम मिल जाती है,
बाकी बहुतेरों का परिवार,
अपनों को खोकर आजीवन रोती रह जाती है।।
हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे फेसबुक पेज से जुड़े https://www.facebook.com/divyarashmimag हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews हमें ट्विटर पर फॉलो करे :- https://x.com/DivyaRashmi8

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ